बॉक्स ऑफिस पर 2.0 का धमाल अभी भी जारी, पद्मावत-संजू को पछाड़ा

Medhajnews 13 Dec 18,18:41:47 Entertainment

साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत और अक्षय कुमार स्टारर फिल्म 2.0 अभी भी बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। फिल्म को दुनियाभर में पसंद किया जा रहा है। इस फिल्म ने हिंदी की ब्लॉकबस्टर फिल्मों 'पद्मावत और संजू' का भी रिकॉर्ड तोड़ दिया है। माना जा रहा है कि ये फिल्म दुनियाभर में कमाई के मामले में अभी और सारे रिकॉर्ड बना सकती है।

ट्रेड एनलिस्ट रमेश बाला के मुताबिक, "फिल्म ने दुनियाभर में 620 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है. इसी के साथ 2.0 ने पद्मावत और संजू का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है। संजू ने 586 जबकि पद्मावत ने 585 करोड़ रुपये की कमाई की थी। अब देखना दिलचस्प होगा कि आने वाले दिनों में फिल्म बॉक्स ऑफिस पर और कितने रिकॉर्ड बना लेती है."

2.0 के हिंदी वर्जन की अब तक की कमाई शानदार रही है। हिंदी वर्जन में भी ये फिल्म 175 करोड़ से ज्यादा कमा चुकी है। हिंदी वर्जन में अब तक की इसकी नेट कमाई 175 करोड़ के करीब हो गई है। बाहुबली के बाद 2.0 हिंदी में सर्वाधिक कमाई करने वाली फिल्म बन चुकी है।

फिल्म ने पहले ही दिन ओवर ऑल 100 करोड़ रुपये की कमाई कर ली थी. मूल रूप से तमिल में बनी इस फिल्म को दुनियाभर में अलग अलग भाषाओं में रिलीज किया गया था। 2.0 में पहली बार अक्षय कुमार और रजनीकांत की जोड़ी देखने को मिली थी. फिल्म में अक्षय कुमार ने पक्षी राजन का निगेटिव किरदार निभाया है।

2.0 की वजह से अक्षय कुमार बॉलीवुड के एकलौते ऐसे स्टार बन गए हैं, जिनकी किसी फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ओवरऑल कलेक्शन के लिहाज से पहले ही दिन 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. रिपोर्ट्स की मानें तो अक्षय के करियर में 2.0 ऐसी फिल्म है जिसने हिंदी रीजन में किसी भी एक दिन सर्वाधिक कमाई का रिकॉर्ड बनाया।

बता दें कि 2.0 फिल्म रोबोट का सीक्वल है. फिल्म तकनीकी रूप से काफी स्ट्रॉन्ग है. इसका निर्देशन एस शंकर ने किया है। फिल्म का विजुअल ट्रीट कमाल का है। फिल्म में वीएफएक्स का भी काफी यूज किया गया है. 2.0 में भरपूर एक्शन के साथ रोबोट रोमांस भी दिखाया गया है। एमी जैक्सन फिल्म में लीड एक्ट्रेस के रोल में हैं।

    मेधज न्यूज़ के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक करें। आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं।

    ...

    Similar Post You May Like


    Trends

    • 2018 में जियो यूजर्स को लगेगा झटका, मंहगे होंगे टैरिफ प्लान

    • कनाडा : पार्क में खुदाई के दौरान मिली 15 हजार साल पुरानी सुरंग

    • ऑनलाइन शॉपिंग कीजिए हर दिन, महीने के अंत में देने होगें पैसे...जानिए कौन सी कंपनी दे रही है ये सुविधा

    • पेट्रोल की जगह बीयर से चल सकेगी गाड़ियां...

    • दीपिका पादुकोण का सिर काटकर लाने वाले को 10 करोड़ का ऑफर, ट्विंकल खन्ना ने पूछा ‘GST लगेगा क्या?’

    Special Story

    • ईश्वर का वरदान बेटियाँ

    • कविता ‘एक गुरु, मार्गदर्शक एवं संरक्षक को समर्पित’

    • गणेश चतुर्थी: आज घर पधारेंगे गजानन, ऐसे करें पूजा पाठ

    • एक किलो मीट 3 लाख रुपए और 80 हजार रुपए में बिक रहा दूध

    • स्वामी विवेकानंद जयंती:PM मोदी ने किया नमन ,आज मनाया जएगा 'युवा दिवस'