अरबाज़ को पड़ेगा तलाक महंगा, मलाइका ने एलुमनी में मांगी बड़ी रकम!
साल 2016 में रिश्तों के टूटने का सिलसिला कुछ ज्यादा ही रहा। अभी रितिक-सुजैन के तलाक से लोग उबरे ही नहीं थे कि मलाइका अरोड़ा और उनके एक्टर-प्रोड्यूसर पति अरबाज़ खान के तलाक की ख़बरों ने लोगों को फिर चौंका दिया। 18 साल के लंबे रिश्ते के बाद अब अरबाज खान और मलाइका अरोड़ा खान ने अलग होने का फैसला कर लिया है। दोनों ने मुंबई के बांद्रा कोर्ट में तलाक की अर्जी दे दी है। कहा जा रहा है कि मलाइका ने डिवोर्स सेटलमेंट के लिए कम से कम 10 से 15 करोड़ रुपए की मांग की हैं।
दोनों का पहला काउंसिलिंग सेशन बांद्रा फैमिली कोर्ट में दिसंबर में हुआ था। लेकिन उस समय तलाक की कोई बात नहीं हुई थी। क्योंकि इससे पहले उन्हें कई मौकों पर साथ देखा गया था। ऐसा लगा कि दोनों अपने रिश्ते को दोबारा मजबूत बनाने में सफल हो पाएंगे, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। खबर है कि सलमान ने भी मलाइका को मनाने की कोशिश की थी।
इस सबके पहले मार्च में अरबाज और मलाइका की तरफ से एक स्टेटमेंट जारी की गई थी। इसमें तलाक का कहीं जिक्र नहीं किया। उसमें उन्होंने बताया कि हम दोनों ने एक ब्रेक पर है। इसका मतलब यह नहीं है कि आप उन बातों से कुछ और मतलब निकालें। हम अपनी-अपनी जिंदगी के मसलों को सुलझाना चाहते हैं और इसके लिए समय चाहते हैं। लेकिन अब चीजें बदल चुकी हैं और दोनों तलाक ले रहे हैं।
खबर की मानें तो मलाइका मिनिमम 10 करोड़ रुपए चाहती हैं। कहा जा रहा है कि अरबाज ने यह रकम देने के लिए हामी भी भर दी है। तलाक के बाद अरबाज और मलाइका का बेटा अरहान मम्मी मलाइका के साथ रह सकता है। इतना ही नहीं अरबाज ने बेटे की परवरिश का खर्च उठाने की भी बात कही है। तलाक मई 2017 तक हो सकता है। लेकिन यह भी कई चीजों पर निर्भर करता है। जैसे कि अरबाज और मलाइका सेटलमेंट के लिए एक राय कितने समय में बना पाते हैं।
Actor-director, Arbaaz khan, malaika arora khan, divorced, 10 to 15 crore, money, demanded
मेधज न्यूज़ के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक करें। आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं।
