विक्की कौशल और कटरीना कैफ के बीच बढ़ती करीबियों की चर्चा
विक्की कौशल और कटरीना कैफ के बीच बढ़ती करीबियों की चर्चा पूरे बी टाउन में हो रही हैं। हरलीन सेठी से ब्रेकअप के बाद से ही विक्की का नाम कटरीना से जोड़ जाने लगा। बीते दिनों दोनों अपने एक कॉमन दोस्त की पार्टी में पहुंचे थे। खबरें ऐसी भी हैं कि दोनों सीरियस रिलेशनशिप में हैं। इस बीच सामने आई तस्वीर ने इस बात को और हवा दे दी है। स्पॉटब्वॉय के मुताबिक कटरीना और विक्की इन दिनों डिनर डेट पर जा रहे हैं। हाल ही में दोनों मुंबई के हेमंत ओबेरॉयज रेस्टोरेंट पहुंचे थे।
इस दौरान दोनों की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर लीक हो गई। लीक हुई तस्वीर में विक्की और कटरीना के साथ रेस्टोरेंट के एक शेफ भी नजर आ रहे हैं। तस्वीर में विक्की ने शर्ट और जींस के पहन रखी है। वहीं कटरीना फ्लोरल रेड ड्रेस में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। इस तस्वीर के सामने आने के बाद अब लोगों ने कयास लगाना शुरू कर दिया है। इससे पहले दोस्तों की दीवाली पार्टी में साथ देखे गए थे।
इसका एक वीडियो सामने आया था जिसमें दिख रहा है कि पहले विक्की कौशल और फिर उसके बाद कटरीना निकलती हैं। दोनों अपनी-अपनी कार में बैठकर चले जाते हैं। इस दौरान विक्की कौशल और कटरीना मीडिया के सामने पोज देने नहीं आते। जबकि फोटोग्राफर्स उनकी तस्वीरें लेने का इंतजार कर रहे थे। बता दें कि करण जौहर के टॉक शो में जब कटरीना से पूछा गया कि आज-कल के नए हीरो में आप किसके साथ काम करना चाहेंगी? इस पर कटरीना ने विक्की कौशल का नाम लिया था। विक्की कौशल का नाम कटरीना के अलावा अभिनेत्री मालविका मोहनन के साथ जुड़ चुका है।































