गोविंदा का दर्द- फिल्म इंडस्ट्री के बारे में गोविंदा ने पहली बार किये बड़े खुलासे
अपनी फ्लॉप फिल्मों का सामना कर रहे गोविंदा अपकमिंग फिल्म में ज्यादा कट लगने के फरमान से बेहद दुखी हैं। फिल्म इंडस्ट्री के बारे में गोविंदा ने पहली बार बड़े खुलासे किए। साथ ही, अमिताभ के बारे में भी बड़ी बात कह डाली। दरअसल, गोविंदा की परेशानी की वजह है उनकी फिल्म रंगीला राजा। गोविंदा का कहना है कि उनकी फिल्म रंगीला राजा लंबे समय से रिलीज का इंतजार कर रही हैं।गोविंदा ने कहा हैं कि, जब से फिल्म इंडस्ट्री में कॉरपोरेट्स की एंट्री हुई है, तब से पॉलिटिक्स के लेवल काफी बढ़ गया है। उन्होंने आगे कहा हैं कि ऐसा नहीं हैं कि उनके साथ यह पहली बार हो रहा हो। इससे पहले शहंशाह अमिताभ बच्चन और दिलीप कुमार के साथ ऐसा हो चुका है। बात उस समय की है जब मैं और अमिताभ बच्चन बड़े मियां छोटे मियां कर रहे थे।
गोविंदा कहते हैं कि एक ऐसा भी वक्त था कि जब लोग अमिताभ बच्चन के साथ फिल्में नहीं करना चाहते थे। जब मैं उनके साथ इस फिल्म में काम कर रहा था, तो लोग मुझसे कह रहे थे कि मैं अमिताभ के साथ काम क्यों कर रहा हूं। गोविंदा ने आगे कहा कि मैंने किसी की बात नहीं सुनी और फिल्म की शूटिंग उनके साथ पूरी की।वहीं मैंने फिल्म के दूसरे हिस्से से खुद को हटाने की बात की थी। लेकिन अमिताभ ने मेरी बात को मानने से इंकार कर दिया था। कई बार अमिताभ और खांस को एक-दूसरे के सामने खड़ा करने की कोशिश की गई। इन सभी बातों को मुझ पर काफी प्रभाव हुआ, मैंने खुद पर काम किया और बेहतर किया। गोविंदा आगे कहते हैं कि फिल्म इंडस्ट्री में कोई भी दोस्त नहीं होता है।
इस हफ्ते सिनेमाघरों में फिर से आ रही है हैरी सीरीज
वहीं गोविंदा आगे कहते हैं कि सलमान और उनका रिश्ता बहुत अनोखा और खास है। गोविंदा ने कहा, ‘‘यह पिछले नौ साल से हो रहा है, यहां फिल्म उद्योग में लोगों का एक समूह मेरे खिलाफ षड़यंत्र रच रहा है और मेरी फिल्मों को किसी अच्छे मंच पर रिलीज नहीं होने दे रहा है।’ उन्होंने कहा ‘‘या तो मेरी फिल्में रिलीज न हों या फिर उन्हें अच्छे थिएटर या स्क्रीन न मिलें।इसका ताजा उदाहरण ‘फ्राइडे’ है जो कुछ ही सप्ताह पहले रिलीज हुई थी। इसे मीडिया से बेहतर रिव्यू मिला लेकिन फिल्म थिएटरों से हटा ली गई।’ पहलाज निहलानी की ‘‘इल्जाम’’ से अपने अभिनय की शुरूआत करने वाले गोविंदा ने उनके साथ ‘‘शोला और शबनम’’ तथा ‘‘आंखें’’ में काम किया है और दोनों ही फिल्में सुपरहिट रही हैं।


