कांग्रेस में जबर्दस्त उत्साह, राहुल गाँधी के आवास पर नेताओ का पहुँचना शुरू

medhaj news 13 Dec 18,16:47:21 Entertainment

आज राजस्‍थान के मुख्‍यमंत्री के नाम का ऐलान हो सकता है | अशोक गहलोत और सचिन पायलट दोनों राहुल गांधी से मिलने के लिए सुबह ही दिल्‍ली पहुंच चुके हैं | दोनों से बातचीत करने के बाद आज राहुल गांधी मुख्‍यमंत्री का नाम फाइनल करेंगे | गौरतलब है कि बुधवार को हुई विधायक दल की बैठक में प्रस्‍ताप प‍ारित किया गया था कि मुख्‍यमंत्री के नाम का फैसला राहुल गांधी करेंगे | वहीं इस बैठक के बाद एक-एक विधायक से गहलोत और सचिन को लेकर फीडबैक भी लिया गया था | जिसकी रिपोर्ट राज्‍य के पर्यवेक्षक केसी वेणुगोपाल ने राहुल गांधी को सौंप दी है | कहा जा रहा है कि प्रियंका गांधी से भी सलाह ली जाएगी |

विधानसभा चुनावों परिणामों के बाद सत्ता में लौट रही कांग्रेस में जबर्दस्त उत्साह की लहर है | कांग्रेस की जीत के बाद आगे रणनीति तय करने के लिए जयपुर आए पार्टी के पर्यवेक्षक केसी वेणुगोपाल ने चुनाव परिणामों के बाद कहा था कि तीन मुख्य राज्यों में बीजेपी और कांग्रेस की सीधी लड़ाई थी | देश का मूड बदल गया है | अब यह कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी के पक्ष में आ गया है | इसके लिए बुधवार सुबह 11 बजे से कांग्रेस विधायकों की बैठक हुई | जिसमें सर्वसम्‍मति से यह प्रस्‍ताव पारित किया गया कि सीएम के नाम का फैसला राहुल गांधी करेंगे | विधायक दल की दूसरी बैठक शाम को हुई लेकिन इसमें भी सर्वसम्‍मति नहीं बन पाई | कांग्रेस अध्‍यक्ष राहुल गांधी ने 'शक्ति' ऐप के जरिए भी विधायकों से फीडबैक लिया |

    मेधज न्यूज़ के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक करें। आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं।

    ...

    Similar Post You May Like


    Trends

    • 2018 में जियो यूजर्स को लगेगा झटका, मंहगे होंगे टैरिफ प्लान

    • कनाडा : पार्क में खुदाई के दौरान मिली 15 हजार साल पुरानी सुरंग

    • ऑनलाइन शॉपिंग कीजिए हर दिन, महीने के अंत में देने होगें पैसे...जानिए कौन सी कंपनी दे रही है ये सुविधा

    • पेट्रोल की जगह बीयर से चल सकेगी गाड़ियां...

    • दीपिका पादुकोण का सिर काटकर लाने वाले को 10 करोड़ का ऑफर, ट्विंकल खन्ना ने पूछा ‘GST लगेगा क्या?’

    Special Story

    • व्यंग्य -“ग्रामीण विद्युतीकरण की कहानी, टिंकू ट्रांसफार्मर की जुबानी”

    • जीवन के प्रति कुछ संवेदनाएँ

    • पुरुष का व्यक्तित्व

    • भारत का ऑस्ट्रेलिया दौरा:

    • "क्या हूँ मैं?"