मुकेश अंबानी की बेटी ईशा की आज शादी, एंटीलिया का नज़ारा देखने लायक

Medhajnews 12 Dec 18,21:48:09 Entertainment

अपने देश के सबसे अमीर व्यापारी मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी आज यानी 12 दिसंबर को दुल्हन बनेंगी। बिजनेसमैन अजय पीरामल के बेटे आनंद पीरामल के साथ ईशा आज सात फेरे लेंगी। ईशा की शादी अंबानी के मुंबई स्थित घर एंटीलिया से होगी । एंटीलिया को बेहद खूबसूरत फूल और लाइटों से सजाया गया है।

एंटीलिया के बाहर की कुछ तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आई हैं। शादी से पहले होने वाली सभी रस्में उदयपुर में हुईं । इस प्री वेडिंग सेलीब्रेशन में पूरा बॉलीवुड शरीक हुआ था।

शादी के बाद अंबानी परिवार मुंबई में ही एक ग्रांड रिसेप्शन देगा। 14 दिसंबर को जियो गार्डन से ये रिसेप्शन होगा। इस रिसेप्शन में भी बॉलीवुड और स्पोर्ट्स जगत के अलावा देश-विदेश के कई बिजनेसमैन शामिल होंगे। इस रिसेप्शन में मेहमानों के लिए खास म्यूजिकल कॉन्सर्ट होगा।

मुकेश अंबानी अपनी इकलौती बेटी की शादी में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते हैं । खबरों की मानें तो मुकेश अंबानी ने ईशा की पूरी शादी पर करीब 700 करोड़ रुपए खर्च कर दिए हैं। ईशा अंबानी की शादी के एक कार्ड की कीमत करीब 3 लाख रुपए थी और दोनों परिवार की तरफ से 3000 कार्ड बांटे गए हैं।

अंबानी परिवार के घर एंटीलिया को दुनिया का सबसे महंगा घर कहा जाता है । इस 27 मंजिला आलीशान इमारत में 3 हेलीपैड, थिएटर, 9 लिफ्ट, हजारों स्क्वायर फिट में फैला जिम, कई स्विमिंग पूल और करीब 160 गाड़ियों के लिए एसी पार्किंग की सुविधा है। पूरे घर की जिम्मेदारी 600 कर्मचारियों पर है।

ईशा अंबानी के ससुर अजय पीरामल ने अपनी बहू ईशा अंबानी को एक सी-फेसिंग बंगला गिफ्ट में दिया है। यह बंगला डायमंड थीम पर तैयार किया गया है। इस आलीशान बंगले की कीमत 452 करोड़ रुपए बताई जा रही है। इस शादी को देश के इतिहास की सबसे महंगी शादी में गिना जा रहा है।

    मेधज न्यूज़ के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक करें। आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं।

    ...

    Similar Post You May Like

    Trends

    • 2018 में जियो यूजर्स को लगेगा झटका, मंहगे होंगे टैरिफ प्लान

    • कनाडा : पार्क में खुदाई के दौरान मिली 15 हजार साल पुरानी सुरंग

    • ऑनलाइन शॉपिंग कीजिए हर दिन, महीने के अंत में देने होगें पैसे...जानिए कौन सी कंपनी दे रही है ये सुविधा

    • पेट्रोल की जगह बीयर से चल सकेगी गाड़ियां...

    • दीपिका पादुकोण का सिर काटकर लाने वाले को 10 करोड़ का ऑफर, ट्विंकल खन्ना ने पूछा ‘GST लगेगा क्या?’

    Special Story

    • लक्ष्यकेंद्रित

    • व्यंग्य -“ग्रामीण विद्युतीकरण की कहानी, टिंकू ट्रांसफार्मर की जुबानी”

    • जीवन के प्रति कुछ संवेदनाएँ

    • पुरुष का व्यक्तित्व

    • भारत का ऑस्ट्रेलिया दौरा: