दुबई में मीका सिंह गिरफ्तार, मॉडल ने लगाए आपत्तिजनक फोटो भेजने के आरोप
सिंगर मीका सिंह को दुबई में हिरासत में लिया गया है। मीका पर 17 वर्षीय एक ब्राजीलियन युवती ने यौन शोषण के आरोप लगाए हैं. ब्राजीलियन नेशनल ने मीका के खिलाफ शिकायत की थी. कथित पीड़िता पेशे से मॉडल बताई जा रही हैं।
मीका सिंह को बुधवार की रात तीन बजे पुलिस ने गिरफ्तार किया. युवती ने मीका पर आरोप लगाए हैं कि वह उन्हें आपत्तिजनक तस्वीरें भेजते थे। मीका अपने सिंगिंग परफॉर्मेंस के सिलसिले में दुबई में थे. दुबई पुलिस ने इस बात की पुष्टि की है कि उन्होंने मीका को हिरासत में लिया है। मीका के दोस्त भी उन्हें रिहा कराने के लिए कोशिश कर रहे हैं।
इसी साल मार्च में पंजाब की पटियाला कोर्ट ने मीका के भाई दलेर मेहंदी को मानव तस्करी (कबूतरबाजी) के मामले में दोषी करार दिया था। उन्हें गैर कानूनी तरीके से लोगों को विदेश भेजने के मामले में दोषी पाया गया था। मेहंदी को दो साल की सजा सुनाई गई थी. सजा के ऐलान के बाद ही उन्हें हिरासत में ले लिया गया था. हालांकि, कुछ ही देर बाद उन्हें बेल भी मिल गई थी।
मेधज न्यूज़ के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक करें। आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं।
...


