फिल्म शोले में कालिया बने विजू खोटे का हुआ निधन
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार विजू खोटे (Viju Khote) ने हिंदी और मराठी समेत कुल मिलाकर 300 फिल्मों में काम किया है, लेकिन उन्हें सबसे जबरदस्त पहचान फिल्म 'शोले' से मिली है. इस फिल्म में डाकू 'कालिया' बने विजू खोटे का एक डायलॉग (सरदार मैंने आपका नमक खाया है) भी काफी फेमस है। इस फिल्म के बाद विजू खोटे ने सलमान खान और आमिर खान की फिल्म 'अंदाज अपना अपना' में भी जबदरस्त रोल अदा किया था। इस फिल्म में विजू खोटे ने रॉबर्ट का किरदार निभाया था, जो दर्शकों को काफी पसंद आया था।
बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर विजू खोटे (Viju Khote) का सोमवार को 78 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। बॉलीवुड एक्टर विजू खोटे (Viju Khote) को फिल्म 'शोले' से जबरस्त पहचान मिली थी. इस फिल्म में विजू (Viju Khote) ने 'कालिया' का किरदार निभाया था, जो आज भी लोगों के दिमाग में बखूबी मौजूद है। विजू खोटे (Viju Khote) न केवल बॉलीवुड बल्कि मराठी फिल्मों में भी खूब पहचान बनाई थी। मीडिया रिपोर्स्ट के मुताबिक विजू खोटे का हार्ट अटैक की वजह से निधन हुआ है और उनकी तबीयत भी काफी दिनों से खराब चल रही थी।


