Headline



किसी महंगे देश में नहीं बल्कि इस पहाड़ी देश में छुट्टी मना रहे है अनुष्का और विराट

Medhaj News 11 Nov 19,21:28:52 Entertainment

जैसा की हम जानते है की अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) और विराट कोहली (Virat Kohli) दोनों को एक दूसरे की कंपनी खूब रास आती है। फिर चाहे वह देश में हो य विदेश में खूब एन्जॉय करते पाए जाते है। इस बार भी दोनों अपनी सर्दी की छुट्टियां मानाने जिस देश में गए है वह भले ही अत्याधुनिक न हो पर शांति और प्रकृति की भरपूर सम्पदा वहां मौजूद है। बॉलीवुड एकट्रेस अनुष्का और भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान इन दिनों भूटान (Bhutan) में छुट्टियां बिता रहे हैं, जहां की कई फोटो और वीडियो भी दोनों ने सोशल मीडिया पर शेयर की है। लेकिन अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की हाल ही फोटो को देखकर लग रहा है दोनों को ही वहां नए दोस्त मिले हैं। खास बात तो यह है कि इनके साथ अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने अपनी फोटो भी शेयर की है। अनुष्का शर्मा और विराट कोहली के यह नए दोस्त कोई और नहीं बल्कि प्यारे-प्यारे डॉगी हैं। एक्ट्रेस ने इनके साथ अपनी फोटो भी पोस्ट की है जो काफी क्यूट लग रही है।





अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) की यह फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल भी हो रही है। फोटो में अनुष्का शर्मा और विराट कोहली (Virat Kohli) दोनों ही नन्हे डॉगी के साथ मस्ती करते नजर आ रहे हैं। खास बात तो यह है कि फोटो में दोनों का ही अंदाज काफी क्यूट और जबरदस्त लग रहा है। बता दें कि इससे पहले भी अनुष्का शर्मा ने अपने सोशल मीडिया हैंडल के जरिए कई फोटो और वीडियो शेयर किया था, जिसने खूब धमाल मचाया था। इसके अलावा अनुष्का शर्मा ने अपनी एक पोस्ट में बताया था कि ट्रैकिंग के दौरान कुछ वालों ने उन्हें पहचाना नहीं।





इसके बाद भी उन लोगों ने अनुष्का और विराट की काफी अच्छे से खातिरदारी की। इस बारे में बताते हुए अनुष्का शर्मा काफी खुश नजर आ रही थीं।


    Comments

    Leave a comment



    Similar Post You May Like

    Trends

    Special Story

    • अंतर्द्वंद

    • कहता है दिल ये मेरा...

    • ये कैसी-कैसी ज़िन्दगी...?

    • जीवन

    • एक गुरु, मार्गदर्शक एवं संरक्षक को समर्पित