Headline


दोहा में ऐश्वर्या राय बच्चन ने बिखेरे फैशन के जलवे

Medhaj news 6 Oct 18,21:05:36 Fashion

मनीष मल्होत्रा के फैशन शो में जो कि दोहा, कतार में हुआ। इसमें ऐश्वर्या राय बच्चन ने शिरकत करके शो में चार चांद लगाए दिए।हाल ही में बॉलीवुड फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्री द्वारा दोहा, कतार में आयोजित फैशन में एेश्वर्या राय बच्चन शो स्टॉपर थी।

जैसे ही एेश्वर्या रैंप पर उतरी तो सबकी निगाह उन पर ही टिक गईं। इस मौके पर ऐश्वर्या राय ने रेड और व्हाइट कलर के कॉम्बीनेशन वाली ड्रेस पहन रखी थी। इसमें वे खूबसूरत लग रही थीं।

एेश्वर्या राय बच्चन की इस फैशन शो से जो तस्वीरें सामने आई हैं वो लगातार सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। उन्हें खूब अच्छे कमेंट्स उनके फैंस दे रहे हैं।इस खास मौके पर उनकी बेटी आराध्या भी मौजूद थी। शो खत्म होने के बाद ऐश्वर्या राय ने उनकी बेटी जो कि उनके साथ मौजूद थी को चूम लिया।

इस खास मौके को वहां मौजूद फोटोग्राफर्स ने अपने कैमरे में कैद किया।इसके अलावा ऐश्वर्या राय ने शो के खत्म होने के बाद सभी का अभिवादन भी स्वीकार किया और उनके प्रशंसकों के साथ तस्वीरें भी खिंचवाई।

    मेधज न्यूज़ के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक करें। आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं।

    ...

    Similar Post You May Like

    Trends

    Special Story

    • एक बार फिर से ......!!

    • जब लिखेंगे.....फ़िर मुस्कुरायेंगे!!

    • Hey World!!.....She is Girl

    • ओवुमनिया

    • न ढूँढ मुझे तू पत्थर में