अनुष्का शर्मा ने अनुष्का शर्मा के साथ खिचवाई तस्वीरें, आप भी पहचान नहीं पाएंगे
अनुष्का शर्मा जल्द ही शाहरुख खान के साथ अपकमिंग फिल्म 'जीरो' में नजर आने वाली हैं। इससे पहले वरुण धवन के साथ उनकी फिल्म 'सुई धागा' ने भी अच्छी कमाई की। इसी बीच अनुष्का के लिए एक और अच्छी खबर है। अनुष्का शर्मा का वैक्स स्टैच्यू सोमवार को सिंगापुर में रिवील किया गया। इस खास मौके पर खुद अनुष्का वहां पर मौजूद थीं। यहां तक कि अनुष्का अपने स्टैच्यू को देखकर हैरान रह गईं। अनुष्का के वैक्स स्टैच्यू को इतनी सफाई के साथ बनाया गया है कि ये पहचानना भी मुश्किल हो रहा है कि दोनों में से असली कौन है और नकली कौन। खुद को सेल्फी लेने से नहीं रोक पाईं अनुष्का..
मैडम तुसाद में अनुष्का का पुतला हाथ में फोन लेकर मेहमानों को सेल्फी लेने के लिए बुला रहा है। यह पहला इंटरैक्टिव स्टैचू है। इसका अनावरण करते हुए अनुष्का काफी एक्साइटेड दिखाई दीं। देखिए, अपने स्टैचू को देखकर अनुष्का कितनी हैरान रह गईं:
सलमान खान को शेरा ने दी जान से मारने की धमकी
अनुष्का बॉलीवुड की पॉपुलर एक्ट्रेसेज में से एक हैं। मैडम तुसाद म्यूजियम में ऐसे लोगों के ही पुतले लगाए जाते हैं जो दुनियाभर में काफी मशहूर होते हैं। अनुष्का की पॉपुलैरिटी देखते हुए मैडम तुसाद की टीम ने उनका वैक्स स्टच्यू लगाने के फैसला किया था। अनुष्का शर्मा के अलावा सिंगापुर के मैडम तुसाद में क्रिस्टियानो रोनाल्डो, लेविस हैमिल्टन और ओप्रा विन्फ्रे जैसी हस्तियों के स्टैच्यू भी लगे हैं।
मेधज न्यूज़ के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक करें। आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं।
...



