उत्तर प्रदेश और बिहार में राज्यसभा की दो सीटों के लिए चुनाव का एलान
Medhaj News 26 Sep 19 , 06:01:39 Governance
चुनाव आयोग (Election Commossion) उत्तर प्रदेश और बिहार में राज्यसभा की दो सीटों के लिए चुनाव की तिथियों का ऐलान कर दिया है | दोनों राज्यों की एक-एक सीट के लिए 16 अक्टूबर को चुनाव होंगे | बीजेपी के वरिष्ठ नेता व पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली और पूर्व केंद्रीय मंत्री राम जेठमलानी के निधन की वजह से ये दोनों सीटें रिक्त हुई थीं | बता दें कि राम जेठमलानी राष्ट्रीय जनता दल (RJD) कोटे से राज्यसभा सदस्य थे |





























