Headline



प्रधानमंत्री पद की शपथ समारोह में ममता बनर्जी भी शामिल होंगी

Medhaj News 29 May 19 , 06:01:39 Governance

नरेंद्र मोदी 30 मई को प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे | पद की शपथ लेने के आयोजन की घोषणा होने के बाद से ही इस समारोह में कौन आमं‌त्रित है और कौन आएगा इसकी चर्चा ने जोर पकड़ लिया है | जहां एक तरफ विदेशी मेहमानों को लेकर चर्चा है तो दूसरी तरफ देश में मौजूद मेहमानों की लिस्ट भी तैयार है | इसी लिस्ट की एक मेहमान तृणमूल कांग्रेस प्रमुख और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी हैं | जिन्हें मंगलवार को इस कार्यक्रम का निमंत्रण भेजा गया है |





शपथ समारोह के निमंत्रण पर ममता बनर्जी ने कहा कि मंगलवार को ही उनको दिल्ली से आमंत्रण पत्र प्राप्त हुआ है और वे इस कार्यक्रम में जरूर शामिल होंगी | ममता ने राज्य सचिवालय में कहा कि ऐसे कार्यक्रमों में शामिल होना सम्मान की बात है और वे 30 को प्रधानमंत्री शपथ के दौरान वहां मौजूद रहेंगी | वहीं मंगलवार तृणमूल कांग्रेस के लिए कुछ खास दिन नहीं रहा | राजनीतिक उथल पुथल के इस दौर में तृणमूल के दो और सीपीएम के एक विधायक ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की | इसके साथ ही 50 पार्षदों ने भी भाजपा का दामन थाम लिया | किसी समय टीएमसी के दिग्गज नेता माने जाने वाले मुकुल रॉय जो कि अब बीजेपी के साथ हैं, उनके बेटे और विधायक सुभ्रांशु रॉय ने भी बीजेपी का दामन थाम लिया है | रॉय बीजपुर से विधायक हैं | वहीं विष्‍णुपुर से टीएमसी के विधायक तुषार कांति भट्टाचार्य और हेमताबाद से सीपीएम के विधायक देवेंद्र रॉय ने भी बीजेपी की सदस्यता ले ली है |


    Comments

    Leave a comment



    Similar Post You May Like

    Trends

    Special Story

    • कहता है दिल ये मेरा...

    • ये कैसी-कैसी ज़िन्दगी...?

    • जीवन

    • एक गुरु, मार्गदर्शक एवं संरक्षक को समर्पित

    • क्या-क्या चाहे ये मन?