Headline


फिल्म The Sky Is Pink का ट्रेलर रिलीज होते ही सुर्खियों में छा गया

Medhaj News 11 Sep 19 , 06:01:39 Governance

प्रियंका चोपड़ा की फिल्म 'द स्काई इज पिंक' (The Sky Is Pink) का ट्रेलर रिलीज होते ही सुर्खियों में छा गया है | ट्रेलर में एक सीन है जहां प्रियंका (Priyanka Chopra) कहती हैं, 'एक बार आयशा ठीक हो जाए ना, फिर साथ में बैंक लूटेंगे | अब महाराष्ट्र पुलिस (Maharashtra Police) ने इस सीन को एक मीम की तरह इस्तेमाल किया और ऐसे अपराध की सोच रखने वालों को चेतावनी दे दी है | महाराष्ट्र पुलिस ने सीन ट्वीट करते हुए लिखा - IPC सेक्शन 393 के तहत सात साल तक की जेल और जुर्माना | मतलब ये कि अगर आप ऐसा अपराध करने की सोच रहे हैं तो इसकी सजा के तौर पर आपको सात साल तक की जेल और कड़ा जुर्माना भरना पड़ सकता है | अपने इस ट्वीट में महाराष्ट्र पुलिस ने प्रियंका चोपडा़ और फरहान अख्तर (Farhan Akhtar) को भी टैग किया |





शोनाली बोस के डायरेक्शन में बनी 'द स्काई इज पिंक' फिल्म की लीड स्टार जायरा वसीम (Zaira Wasim) की वजह से भी सुर्खियों में है | दरअसल जायरा ने इस फिल्म की शूटिंग के बाद बॉलीवुड से किनारा कर लिया | जब जायरा ने बॉलीवुड छोड़ने की अनाउंसमेंट की थी तो उनकी काफी आलोचना हुई थी | लेकिन जायरा ने फैसला ले लिया है तो सभी को उसका सम्मान करना चाहिए | अब अगर वह आगे फिल्मों में कभी काम नहीं करती हैं तो 'द स्काई इज पिंक' उनकी आखिरी फिल्म होगी | ये फिल्म 11 अक्टूबर 2019 को रिलीज होने वाली है |


    Comments

    Leave a comment



    Similar Post You May Like

    Trends

    Special Story

    • एक गुरु, मार्गदर्शक एवं संरक्षक को समर्पित

    • क्या-क्या चाहे ये मन?

    • एक बार फिर से ......!!

    • जब लिखेंगे.....फ़िर मुस्कुरायेंगे!!

    • Hey World!!.....She is Girl