सरकार द्वारा कॉर्पोरेट टैक्स घटाने से आम जनता को होंगे ये फायदे
सरकार ने त्योहारी सीजन से पहले कंपनियों के टैक्स में कटौती की है। हालांकि इससे ग्रॉसरी, इलेक्ट्रॉनिक्स या लाइफस्टाइल प्रॉडक्ट्स के दाम तुरंत कम नहीं होंगे। टैक्स कम होने से कंपनियों के हाथ में जो पैसा बचेगा, उसका इस्तेमाल वे प्रॉडक्शन कपैसिटी बढ़ाने में करेंगी, न कि छूट और ऑफर देने में। फ्यूचर रिटेल के जॉइंट मैनेजिंग डायरेक्टर राकेश बियानी ने बताया, ‘टैक्स घटने से कंपनियों के कैश फ्लो (कामकाज से मिलने वाली नकदी) में बढ़ोतरी होगी। वे इसका इस्तेमाल बिजनस बढ़ाने के लिए कर सकती हैं।
1 आम आदमी पर क्या होगा असर- एसकोर्ट सिक्योरिटी के रिसर्च हेड आसिफ इकबाल ने न्यूज 18 हिंदी को बताया है कि साल 2008-09 की मंदी के दौरान खर्च और कन्जंपशन बढ़ाने के लिए आर्थिक पैकेज दिया गया था लेकिन इस बार पैकेज पिछली बार से बहुत अलग है. क्योंकि अब सीधा कंपनियों का मुनाफा बढ़ेगा तो वे प्रॉडक्ट्स के दाम घटाएंगी और मांग बढ़ेगी।
2 निवेशकों को मिलेगा डिविडेंड को तोहफा- आसिफ बताते हैं कि कुछ कंपनियां अपने निवेशकों को ज्यादा डिविडेंड दे सकती हैं।
3 मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह चर्चा भी हो रही है कि सरकार जल्द मांग बढ़ाने और कन्ज्यूमर सेंटिमेंट को बूस्ट करने के लिए इनकम टैक्स से जुड़े कदम उठा सकती है। डायरेक्ट टैक्स पर गठित टास्क फोर्स ने कॉर्पोरेट और इनकम, दोनों की टैक्स दरों में बदलाव की सिफारिश की थी।
4 अब नहीं जाएंगी नौकरियां, बल्कि बढ़ेंगे मौके- वीएम पोर्टफोलियो के रिसर्च हेड विवेक मित्तल का कहना है कि पिछली कुछ तिमाहियों से रोजगार बाजार में सुस्ती बनी हुई है। खासतौर पर ऑटो जैसे क्षेत्र दो दशक से अधिक समय में सबसे बड़ी सुस्ती का सामना कर रहे हैं। इस वजह से कई कंपनियों ने छंटनी की है, लेकिन कॉर्पोरेट टैक्स में कटौती से बिजनेस ग्रोथ बढ़ेगी, इससे आगे चलकर कंपनी विस्तार करेंगी। ऐसे में नौकरियों के ज्यादा मौके बनना तय है।





























