दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की बैठक शुरू
दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह विदेश मंत्री एस जयशंकर, रेल मंत्री पीयूष गोयल, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के साथ मंगलवार को बैठक की | गृह मंत्रालय में हुई इस बैठक में पेट्रोलियम सेक्टर से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई | इस बैठक में नीति आयोग के अध्यक्ष अमिताभ कांत, पेट्रोलियम मंत्रालय के आला अधिकारी भी मौजूद रहे | सोमवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने देश की आंतरिक सुरक्षा का जायजा लिया। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहाकार अजित डोभाल, गृह सचिव राजीव गौबा, गुप्तचर ब्यूरो के प्रमुख राजीव जैन और अन्य अधिकारियों ने उन्हें देश की वर्तमान सुरक्षा स्थिति के बारे में अवगत कराया था। गृहमंत्री को देश के भीतरी इलाकों के अलावा जम्मू कश्मीर, खासतौर पर सीमाई इलाकों की स्थिति के बारे में अवगत कराया गया। यह परंपरा बहुत पहले से चली आ रही है कि गृहमंत्री नियमित रूप से सुरक्षा समीक्षा बैठक करते हैं और उन्हें देश के नवीनतम आंतरिक हालात की संपूर्ण जानकारी दी जाती है। इस संबंध में एक अधिकारी ने कहा कि रिसर्च एडं एनालिसिस विंग (रॉ) के सचिव भी इस बैठक में भाग लेते हैं और देश के पड़ोस के हालात के बारे में जानकारी देते हैं। गुप्तचर ब्यूरो के निदेशक आतंरिक खुफिया जानकारियां प्रदान करते हैं। एक अन्य अधिकारी ने बताया कि इस तरह की प्रथम स्तर की जानकारियों से गृहमंत्री को अपने विचारों के गठन एवं नीतिगत निर्णय लेने में सहायता मिलती है।





























