छत्तीसगढ़ नगर निकाय चुनाव मतगणना: नगर पंचायतों में कांग्रेस आगे
छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव के लिए मंगलवार को मतगणना जारी है। इसके साथ ही नतीजे सामने आना शुरू हो गए हैं।पूरे राज्य में कांग्रेस के उम्मीदवार आगे हैं, वहीं भाजपा पिछड़ती नजर आ रही है। राज्य में 10 नगर निगम, 38 नगर पालिका, 103 नगर पंचायत और 151 नगरीय निकायों के लिए सोमवार को मतदान हुआ था।
राजधानी रायपुर नगर निगम की 70 में से 38 वार्डों में कांग्रेस आगे चल रही है। इसके अलावा बीजेपी 23, जोगी कांग्रेस दो और निर्दलीय प्रत्याशी सात वार्डों में आगे चल रहे हैं। दंतेवाड़ा के गीदम नगर पंचायत के 15 वार्डों में से कांग्रेस को 10, भाजपा को दो और निर्दलियों को तीन वार्डों में जीत मिली है। वहीं कोरबा के पाली नगर पंचायत के 15 में से 11 वार्ड में कांग्रेस की जीत हुई है। जबकि चार में भाजपा प्रत्याशी जीते। पहली बार पाली नगर पंचायत को कांग्रेस का अध्यक्ष मिलेगा।
मतगणना अपडेट
रायपुर नगर निगम की 70 में से 38 वार्डों में कांग्रेस आगे चल रही है। इसके अलावा बीजेपी 23, जोगी कांग्रेस दो और निर्दलीय प्रत्याशी सात वार्डों में आगे चल रहे हैं।
* दंतेवाड़ा के बारसूर नगर पंचायत में भाजपा का कब्जा। 15 वार्डों में से आठ पर भाजपा की जीत। कांग्रेस को तीन और निर्दलीय चार में जीते।
* दंतेवाड़ा के किरंदुल नगर पालिका के 18 वार्डों में से नौ पर कांग्रेस, चार भाजपा, दो सीपीआई और तीन वार्ड में निर्दलीय उम्मीदवारों की जीत।
* सरगुजा की सीतापुर नगर पंचायत के 14 वार्डों में से सात कांग्रेस, चार भाजपा और तीन निर्दलीय ने दर्ज की जीत।
* सरगुजा की ही लखनपुर नगर पंचायत के 15 वार्डों में से भाजपा सात, कांग्रेस छह , जोगी कांग्रेस व निर्दलीय एक-एक वार्ड में जीते।
* कोरबा में भाजपा 24, कांग्रेस 23, जोगी कांग्रेस दो और निर्दलीय तीन वार्डों में आगे।




























