स्वा ० श्री अटल बिहारी बाजपाई जी की जयंती को सुशासन दिवस के रूप में मनाने के निर्देश

medhaj news 22 Dec 18 , 06:01:38 Governance

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने २५ दिसम्बर २०१८ को पूर्व प्रधानमंत्री स्व ० श्री अटल बिहारी जी की जयंती को सुशासन दिवस के रूप में आयोजित किये जाने के लिए अधिकारीयों को सभी आवश्यक व्यवस्थाए समय से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है | उन्होंने कहा की श्रद्धेय अटल जी ने देश में सुशासन की आधारशिला रखी थी | इसलिए श्री अटल बिहारी बाजपाई जी के सम्मान में उनकी जयंती पूरे देश में सुशासन दिवस के रूप में मनाई जाती है |

मुख्यमंत्री जी ने कहा कि इस अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के माध्यम से अधिक से अधिक पात्र जरूरतमंदो को सरकार की जनकल्याणी एवं लाभार्थीपरक योजनाओ से लाभान्वित किया जाए | उन्होंने २५ दिसम्बर २०१८ को प्रदेश के सभी विकासखंडो में सुशासन दिवस पर वृद्धावस्था , निराश्रित विधवा तथा दिव्यांग पेंशन के सम्बन्ध में विशेष शिविर आयोजित करने के निर्देश दिए है | उन्होंने कहा कि ब्लॉक इस्तरीय इन विशेष शिविरों के माध्यम से राशन कार्ड वितरण तथा आयुष्मान भारत योजना के लिए चयनित लाभार्थियों के कार्डों का वितरण भी किया जाए |

सुशासन दिवस पर २५ दिसम्बर, २०१८ को प्रत्येक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र , सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तथा जिला चिकित्सालय में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के शिविर आयोजित किये जाये | २४ दिसम्बर को विद्यालयों में श्री अटल बिहारी बाजपाई जी के व्यक्तित्व एवं कृतृत्व पर विशेष कार्क्रम आयोजित किये जाये | मुख्यमंत्री जी ने कहा कि सुशासन दिवस पर २५ दिसम्बर को पूर्वाह्न ०९:३० बजे मुख्य कार्यक्रम लखनऊ में आयोजित किया जायेगा |

यह जानकारी आज यहां देते हुए राज्य सरकार के प्रवक्ता ने बताया की दिनांक २५ दिसम्बर २०१८ को लखनऊ में अटल बिहारी बाजपाई साइंटिफिक कन्वेंशन सेण्टर में महानाटक 'राष्ट्र पुरुष अटल' का मंचन होगा | प्रयास बहुदेशीय सांस्कृतिक संस्था , नागपुर की यह प्रस्तुति अटल जी के जीवन की महत्वपूर्ण घटनाओ पर केंद्रित है | इसमें लगभग २५० कलाकारों की भागीदारी होगी | लखनऊ में पहली बार लगभग २५० कलाकारों द्वारा नाट्य प्रस्तुति की जाएगी |

जीएसटी की बैठक ख़त्म: आम लोगों को बड़ी राहत, इन वस्तुओं पर लगेगा टैक्स

२६ दिसम्बर २०१८ को अटल बिहारी बाजपाई साइंटिफिक कन्वेंशन सेण्टर में राष्ट्रीय कवि सम्मलेन आयोजित किया जायेगा | इसके आलावा , सांस्कृतिक विभाग द्वारा उच्च शिक्षा विभाग तथा माध्यमिक शिक्षा विभाग के साहयोग से २४ व् २५ दिसम्बर को प्रदेश के सभी माध्यमिक विद्यालयों एवं विश्वविद्यालयों में भाषण , वाद-विवाद प्रतियोगिताओ एवं कविता पाठ का आयोजन किया जायेगा | राज्य ललित कला अकादमी में चित्रकार शिविर एवं प्रदर्शनी संगीत नाटक अकादमी द्वारा तीन दिवसिय कार्यक्रम में पदमविभूषण सुश्री सोनल मानसिंह की प्रस्तुति तथा भारतेन्दु नाट्य अकादमी द्वारा नाट्य प्रस्तुति की जाएगी |

    मेधज न्यूज़ के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक करें। आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं।

    ...

    Similar Post You May Like


    Trends

    • 2018 में जियो यूजर्स को लगेगा झटका, मंहगे होंगे टैरिफ प्लान

    • कनाडा : पार्क में खुदाई के दौरान मिली 15 हजार साल पुरानी सुरंग

    • ऑनलाइन शॉपिंग कीजिए हर दिन, महीने के अंत में देने होगें पैसे...जानिए कौन सी कंपनी दे रही है ये सुविधा

    • पेट्रोल की जगह बीयर से चल सकेगी गाड़ियां...

    • दीपिका पादुकोण का सिर काटकर लाने वाले को 10 करोड़ का ऑफर, ट्विंकल खन्ना ने पूछा ‘GST लगेगा क्या?’

    Special Story

    • जीवन के प्रति कुछ संवेदनाएँ

    • पुरुष का व्यक्तित्व

    • भारत का ऑस्ट्रेलिया दौरा:

    • "क्या हूँ मैं?"

    • “आगे बढ़ने की चाहत”