IIT Madras में पीएम मोदी, दोहरायी अर्थव्यवस्था को 5 ट्रिलियन करने की बात
आईआईटी मद्रास(IIT Madras) के दीक्षांत समारोह में शिरकत करने चेन्नई पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि 2019 लोकसभा चुनाव के बाद पहली बार तमिलनाडु आया हूं। वे चेन्नई एयरपोर्ट पर पीएम मोदी ने कहा, चुनाव के बाद पहली बार आपके राज्य में हूं। चेन्नई आकर हमेशा खुशी होती है। गर्मजोशी से स्वागत करने के लिए आपका धन्यवाद।

पीएम मोदी ने कहा, देश को महान बनाना सिर्फ सरकार का काम नहीं है बल्कि यह भारत के 130 करोड़ लोगों की भी जिम्मेदारी है। विश्व को भारत से बहुत उम्मीदें हैं, हम देश को इतना महान बनाएंगे कि यह दुनिया के लिए उपयोगी साबित हो। इस दौरान पीएम मोदी ने अपनी अमेरिकी यात्रा का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा, मेरी अमेरिका यात्रा के दौरान जब मैंने तमिल भाषा में कुछ कहा और दुनिया को यह बताया कि तमिल दुनिया की प्राचीन भाषा है, तो उसके बाद अमेरिका में यह भाषा बातचीत का केंद्र बन गई।
इससे पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को आईआईटी मद्रास के दीक्षांत समारोह के उनके भाषण के लिए सुझााव मांगे। मोदी सोमवार को चेन्नई में समारोह को संबोधित करने वाले हैं। सिंगापुर-भारत हैकथॉन के पुरस्कार वितरण समारोह में भी वह शिरकत करेंगे। मोदी ने ट्वीट किया, मैं आईआईटी मद्रास दीक्षांत समारोह में शिरकत करने चेन्नई जाऊंगा। मैं भारत के कुछ सबसे प्रतिभाशाली युवाओं से मिलने को उत्साहित हूं।
प्रधानमंत्री मोदी ने 'आईआईटी-मद्रास में 'सिंगापुर इंडिया हैकाथन 2019 में कहा, हम दो बड़े कारणों से नवोन्मेष को प्रोत्साहित कर रहे हैं। पहला कारण यह है कि हम भारत की समस्याओं को सुलझाने के लिए आसान समाधान चाहते हैं ताकि जीवन सरल हो सके। उन्होंने कहा, दूसरा कारण यह है कि हम भारत के लोग, पूरी दुनिया के लिए समाधान तलाशना चाहते हैं। वैश्विक स्तर पर प्रयोग होने वाले भारतीय समाधान। यह हमारा लक्ष्य एवं प्रतिबद्धता है।

मोदी ने कहा कि स्कूलों से लेकर उच्च शिक्षा और अनुसंधान तक, एक ऐसा पारिस्थितिकी तंत्र पैदा किया जा रहा है जो नवोन्मेष का माध्यम बन गया है। देश तीन शीर्ष स्टार्टअप पारिस्थितिकी तंत्रों में से एक है। उन्होंने कहा कि भारत 5000 अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था(5 Trillion Economy) बनने की ओर बढ़ रहा है और नवोन्मेष एवं स्टार्टअप इसमें अहम भूमिका निभाएंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को देश के नवोन्मेष पारिस्थितिकी तंत्र की सराहना की और कहा कि भारत वैश्विक स्तर पर उपयोग हो सकने वाले समाधान मुहैया कराने के लिए प्रतिबद्ध है।
उन्होंने कहा आप पिछले 36 घंटों से सिंगापुर-भारत हैकथॉन में काम कर रहे हैं और मैं बिल्कुल भी आपके चेहरे पर थकान नहीं देख रहा हूं, बल्कि सभी तरोताजा लग रहे हैं। आपके चेहरे पर अपने टास्क को सही से पूरा किए जाने की संतुष्टि मुझे नजर आ रही है। मुझे लगता है कि संतुष्टि का भाव चेन्नई के खास ब्रेकफास्ट से आती है। पीएम मोदी ने अपनी अमेरिकी यात्रा का जिक्र करते हुए कहा, मेरी अमेरिका यात्रा के दौरान जब मैंने तमिल भाषा में कुछ कहा और दुनिया को यह बताया कि तमिल दुनिया की प्राचीन भाषा है, तो उसके बाद अमेरिका में यह भाषा बातचीत का केंद्र बन गई। पीएम मोदी ने कहा कि देश को महान बनाना सिर्फ सरकार का काम नहीं है बल्कि यह भारत के 130 करोड़ लोगों की भी जिम्मेदारी है।





























