Headline


रक्षा मंत्री ने पाकिस्तान की इमरान खान सरकार को चेतावनी भरे लहजे में कहा......

Medhaj News 18 Aug 19 , 06:01:39 Governance

जम्मू-कश्मीर (Jammu Kashmir) से आर्टिकल 370 (Article 370) हटाए जाने से बौखलाए पाकिस्तान ( Pakistan) को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) ने दो-टूक जवाब दिया है | रक्षा मंत्री ने पाकिस्तान की इमरान खान सरकार को चेतावनी भरे लहजे में कहा कि अब पाकिस्तान से जो बात होगी वह पाक अधिकृत कश्मीर (POK) पर होगी | रक्षामंत्री ने ये बात हरियाणा के कालका में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कही | पिछले कुछ समय से पाकिस्तान को इस बात का डर सता रहा है कि जम्मू-कश्मीर में आर्टिकल 370 हटाए जाने के बाद भारत एक बार फिर पीओके के बालाकोट में बड़ी कार्रवाई कर सकता है | रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि पुलवामा में हमारे सैनिकों के साथ जो हुआ उसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फैसला कर लिया था कि ईंट का जवाब हम पत्थर से देंगे | हमारी वायुसेना के जवानों ने पीओके के बालाकोट में घुसकर आतंकियों का सफाया किया था | उस वक्त पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने कहा था कि एक भी आदमी नहीं मरा और अब उन्हें हमले का डर सता रहा है | राजनाथ सिंह ने कहा -पाकिस्तान के प्रधानमंत्री पीओके में खड़े होकर कह रहे थे कि भारत बालाकोट एयर स्ट्राइक से भी बड़ी स्ट्राइक करने के बारे में सोच रहा है |





इससे साफ है कि पाकिस्तान के पीएम ने भी स्वीकार कर लिया है कि बालाकोट में भारत ने बड़ी तबाही मचाई थी | पाकिस्तान पर हमला करते हुए रक्षामंत्री ने कहा कि जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाए जाने के बाद से हमारा पड़ोसी देश बेचैन है | पाकिस्तान दुनियाभर से मदद की अपील कर रहा है लेकिन हर जगह से उसे निराशा ही हाथ लग रही है | अब दुनिया को पता चल चुका है कि पाकिस्तान आतंकवाद को पनाह देता है | अब तो अमेरिका के राष्ट्रपति ने भी पाकिस्तान को हिदायत दी है कि भारत के साथ बैठकर बात करो, यहां आने की कोई जरूरत नहीं है | रक्षा मंत्री ने कहा कि हम भारत की जनता को यकीन दिलाना चाहते हैं कि सरकार रहे न रहे हम भारत माता का मस्तक कभी झुकने नहीं देंगे | उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के लोग कहते हैं कि दोनों देशों के बीच बातचीत होनी चाहिए लेकिन किस बात पर होनी चाहिए | कौन से मुद्दे पर बात होनी चाहिए | जब तक पाकिस्तान अपनी धरती से आतंकवाद को खत्म नहीं करता तब तक भारत से कोई बातचीत संभव नहीं है | राजनाथ सिंह ने कहा कि पाकिस्तान से आगे जो भी बातचीत होगी वह पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर पर होगी और किसी मुद्दे पर बात नहीं होगी |


    Comments

    Leave a comment



    Similar Post You May Like

    Trends

    Special Story

    • एक गुरु, मार्गदर्शक एवं संरक्षक को समर्पित

    • क्या-क्या चाहे ये मन?

    • एक बार फिर से ......!!

    • जब लिखेंगे.....फ़िर मुस्कुरायेंगे!!

    • Hey World!!.....She is Girl