प्रदेश की सभी मंडियों में 31 दिसंबर 2018 तक चलेगा विशेष सफाई अभियान

medhaj news 13 Dec 18 , 06:01:38 Governance

प्रदेश की सभी मंडियों में इस महीने के 31 तारीख तक ‘विशेष सफाई अभियान‘चलाया जाएगा। यह जानकारी मंडी निदेशक रमाकान्त पाण्डेय ने दी। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से केंद्र सरकार द्वारा स्वच्छ भारत मिशन कार्यक्रम के दृष्टिगत ये विशेष सफाई अभियान चलाया जाएगा।राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद, उत्तर प्रदेश के निदेशक रमाकान्त पाण्डेय ने बुधवार को यहां बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से केंद्र सरकार द्वारा चलाये जा रहे स्वच्छ भारत मिशन कार्यक्रम के दृष्टिगत ये विशेष सफाई अभियान प्रारम्भ किया गया है।

उन्होंने बताया कि मंडी स्थलों की साफ-सफाई के लिए सभी मंडी सचिवों व उपनिदेशकों को बिन्दुवार निर्देश जारी कर दिए गए हैं। जिसमें मंडी स्थल के प्रवेश एवं निकासी द्वारों की विशेष साफ-सफाई से लेकर मंडी परिसर में लगे दिशा संकेतकों की साफ-सफाई, दैनिक कूड़ा निस्तारण की उचित व्यवस्था, नालियों, चबूतरों, भवन और दुकानों से जालों का हटवाने से लेकर नमी वाली जगहों,में गैमक्सीन या चूने का छिड़काव, शौचालयों की विशेष सफाई, मंडी स्थल में निर्मित भवनों एवं किसान विश्राम गृहों की साफ सफाई एवं आवश्यक साज-सज्जा, प्रकाश बिन्दुओं की सफाई एवं विद्युत खम्भों के निचले हिस्सों की पुताई, किसानों की लाभकारी योजनाओं को व आवश्यक सूचनाओं को प्रदर्शित कराने, मंडी की सभी सुविधाओं के दिशा-सूचक लगवाने और वाल-पेंटिंग कराने के विशेष आदेश दिए गए हैं।मंडी निदेशक ने बताया कि मंडी स्थलों पर जारी निर्माण कार्यों को तेजी से पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही कहा गया है कि इन निर्देशों की साप्ताहिक समीक्षा की जाएगी। कार्यों के भौतिक सत्यापन के लिए मुख्यालय स्तर से अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है।

    मेधज न्यूज़ के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक करें। आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं।

    ...

    Similar Post You May Like


    Trends

    • 2018 में जियो यूजर्स को लगेगा झटका, मंहगे होंगे टैरिफ प्लान

    • कनाडा : पार्क में खुदाई के दौरान मिली 15 हजार साल पुरानी सुरंग

    • ऑनलाइन शॉपिंग कीजिए हर दिन, महीने के अंत में देने होगें पैसे...जानिए कौन सी कंपनी दे रही है ये सुविधा

    • पेट्रोल की जगह बीयर से चल सकेगी गाड़ियां...

    • दीपिका पादुकोण का सिर काटकर लाने वाले को 10 करोड़ का ऑफर, ट्विंकल खन्ना ने पूछा ‘GST लगेगा क्या?’

    Special Story

    • ईश्वर का वरदान बेटियाँ

    • कविता ‘एक गुरु, मार्गदर्शक एवं संरक्षक को समर्पित’

    • गणेश चतुर्थी: आज घर पधारेंगे गजानन, ऐसे करें पूजा पाठ

    • एक किलो मीट 3 लाख रुपए और 80 हजार रुपए में बिक रहा दूध

    • स्वामी विवेकानंद जयंती:PM मोदी ने किया नमन ,आज मनाया जएगा 'युवा दिवस'