Headline


बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने पदाधिकारियों की बैठक बुलाई

Medhaj News 13 Jun 19 , 06:01:39 Governance

बीजेपी अध्‍यक्ष अमित शाह ने गुरुवार को दिल्‍ली स्थित पार्टी मुख्‍यालय में पदाधिकारियों की बैठक बुलाई है | इस बैठक में छत्‍तीसगढ़ के पूर्व सीएम रमन सिंह, बीजेपी नेता उमा भारती, जेपी नड्डा और दिल्‍ली बीजेपी के अध्‍यक्ष मनोज तिवारी भी मौजूद रहेंंगे | अमित शाह की अध्‍यक्षता में हो रही इस बैठक में सभी प्रदेशों के बीजेपी अध्‍यक्ष और संगठन मंत्री भी मौजूद रहेंंगे | इस बैठक में लोकसभा चुनाव की समीक्षा की जाएगी | माना जा रहा है कि गुरुवार को दिल्‍ली स्थित बीजेपी मुख्‍यालय में हो रही इस बैठक में नए पार्टी अध्‍यक्ष के नाम पर भी चर्चा हो सकती है |





ऐसा भी कहा जा रहा है कि इस बैठक में संगठन में फेरबदल को लेकर भी चर्चा होनी है | बता दें कि पिछले हफ्ते ही बीजेपी अध्‍यक्ष अमित शाह ने झारखंड, हरियाणा और महाराष्‍ट्र में इस साल के अंत तक होने वाले विधानसभा चुनावों की तैयारियों को लेकर बैठक की थी |


    Comments

    Leave a comment



    Similar Post You May Like

    Trends

    Special Story

    • एक गुरु, मार्गदर्शक एवं संरक्षक को समर्पित

    • क्या-क्या चाहे ये मन?

    • एक बार फिर से ......!!

    • जब लिखेंगे.....फ़िर मुस्कुरायेंगे!!

    • Hey World!!.....She is Girl