आम आदमी भी जान सकेगा की उसके क्षेत्र या गांव में सरकार का कौन सा विभाग क्या काम कर रहा
योगी सरकार (Yogi government) एक पोर्टल बना रही है। इस पोर्टल के जरिए प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में चल रहे प्रोजेक्ट्स की रियल टाइम मॉनिटरिंग हो सकेगी। पोर्टल पर 86 विभागों का डाटा एक साथ उपलब्ध होगा। सभी विभाग प्रदेश भर में चल रही अपनी योजना का ब्यौरा इस पोर्टल को बनाने वाले रिमोट सेंसिंग विभाग को दे रहे हैं। ताकि इन योजनाओं को पोर्टल पर अपलोड किया जा सके। सभी योजनाओं की मॉनिटरिंग जियोग्राफिक इनफॉरमेशन सिस्टम (जीआईएस) टेक्नोलॉजी से होगी। इस पोर्टल को आम जनता के लिए खोले जाने के बाद आम आदमी यह जान सकेगा कि उसके क्षेत्र या गांव में सरकार के कौन-कौन से विभाग क्या काम कर रहे हैं। आगे इन विभागों की क्या योजना है। ये सभी जानकारियां आम आदमी को पोर्टल के जरिए मिल सकेगी। यह पोर्टल नीति आयोग के निर्देश पर तैयार किया जा रहा है। इसके लिए उत्तर प्रदेश सरकार और केंद्र के ऑफ इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी के बीच दो साल के लिए अनुबंध हुआ है।
प्रोजेक्ट की रियल टाइम मॉनिटरिंग के पीछे योगी सरकार (Yogi government) की मंशा है कि परियोजनाओं में होने वाले भ्रष्टाचार को रोका जा सके। साथ ही प्रोजेक्ट में देरी से बढ़ने वाली ओवर रन कॉस्ट न बढ़ने दी जाए। मौजूदा समय में प्रदेश में कई ऐसी परियोजनाएं हैं, जो पिछले एक दशक से भी ज्यादा लंबे समय से चली आ रही है। समय पर प्रोजेक्ट पूरा न होने की स्थिति में राज्य सरकार को हर बार इन प्रोजेक्ट्स की लागत रिवाइज करनी पड़ती है। जिसका बोझ राज्य सरकार पर पड़ता है और प्रोजेक्ट समय पर न पूरा होने से सरकार की छवि भी खराब होती है। उदाहरण के तौर पर सिंचाई विभाग की कई ऐसी परियोजनाएं हैं, जो कई दशकों से चल रही हैं, जिसकी वजह से प्रोजेक्ट की लागत शुरू से लेकर अब तक कई गुना बढ़ गई है।





























