गाँधी परिवार की हटेगी SPG सुरक्षा, मिलेगी Z+ सिक्योरिटी
भारत सरकार ने कांग्रेस परिवार को दी जाने वाली SPG सुरक्षा को हटा लिया है। इसकी जगह पर अब CRPF कमांडो की Z+ सुरक्षा ही दी जाएगी। जानकारी के मुताबिक अब गांधी परिवार की सुरक्षा में Z+ श्रेणी की होगी और CRPF के कमांडो सुरक्षा ड्यूटी में तैनात होंगे। यह महत्वपूर्ण फैसला गृह मंत्रालय की उच्च स्तरीय बैठक में लिया गया है। इसका मतलब है कि अब एसपीजी की सुरक्षा सिर्फ पीएम मोदी के पास ही रहेगी। क्योंकि इससे पहले एसपीजी की सुरक्षा सिर्फ चार लोगों के पास थी जिसमें पीएम मोदी (Modi) के साथ-साथ सोनिया गांधी (Sonia Gandhi), राहुल गांधी (Rahul Gandhi) और प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) का नाम भी शामिल था।
बताया जा रहा है कि यह निर्णय सभी सुरक्षा एजेंसियों से मिले इनपुट्स के आधार पर लिया गया है। सूत्रों के मुताबिक पिछले कुछ समय में गांधी फैमिली पर किसी तरह के हमले की कोई धमकी या शंका नहीं थी। सभी पूर्व प्रधानमंत्रियों के सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा समय-समय पर की जाती है और यदि जरूरत हो उस आधार पर उसे कम या ज्यादा किया जाता है।





























