योगी जी ने लखनऊ स्टेडियम का नाम बदलकर रखा ये नाम
मंगलवार (6 नवंबर) को करीब 24 साल बाद लखनऊ में इंटरनेशनल क्रिकेट मैच होने जा रहा है लेकिन उससे पहले राज्य में सियासत तेज हो गई है | दरअसल, जिस इकाना स्टेडियम में मैच होने वाला है उसका नाम बदल दिया गया है | अब यह मैच ऑफिशियल भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा | इस नए नाम को यूपी के राज्यपाल राम नाईक ने भी अनुमति दे दी है | बता दें कि इसी साल 16 अगस्त को अटल बिहारी वाजपेयी का देहांत हो गया था |
नाम बदलने के साथ ही सियासी संग्राम शुरू हो गया है। सपा कार्यकर्ताओं ने मैच से पहले सोमवार को लखनऊ शहर भर में पूर्व अखिलेश यादव के पोस्टर लगाए। जिसमें इकाना स्टेडियम के निर्माण की उपलब्धि का बखान किया गया। पोस्टर में बताया गया कि इस स्टेडियम का निर्माण सपा सरकार ने करवाया था, जिसका श्रेय योगी सरकार ले रही है।सपा प्रवक्ता अनुराग भदौरिया ने कहा, "अटल जी के नाम स्टेडियम होना सही है, लेकिन योगी सरकार अपनी नाकामियों को छुपाने के लिए और अपना क्रेडिट लेने के लिए नाम बदल रही है। एक मैच हो जाता तब नाम बदलते तो और अच्छा होता।





























