हरियाणा के CM मनोहर लाल खट्टर का एक वीडियो वायरल हो रहा
हरियाणा में इसी साल के आखिर में विधानसभा चुनाव (Haryana Assembly Election) होने हैं | सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों ही चुनाव के लिए जी जान से जुट गए हैं | हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर (Manohar Lal Khattar) भी पूरी तैयारी के साथ लगातार दूसरी बार बीजेपी (BJP) की सरकार बनवाने के लिए जुटे हुए हैं | इसके लिए वह कई सभाएं भी कर चुके हैं | इसी कड़ी में सोशल मीडिया पर हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर (Manohar Lal Khattar) का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपने ही कार्यकर्ता पर झल्लाते दिख रहे हैं | वीडियो में एक मंच पर सीएम खट्टर अपने कार्यकर्ता की तरफ फरसा लेकर गुस्से में कहते हैं कि गर्दन काट दूंगा तेरी | इसे लेकर विपक्षी दल कांग्रेस ने जमकर हमला बोला है | कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला (Randeep Surjewala) ने मनोहर लाल खट्टर के वीडियो को शेयर कर तंज कसा | सुरजेवाला ने ट्वीट किया - गुस्सा और अहंकार सेहत के लिए हानिकारक है | खट्टर साहब को गुस्सा क्यों आता है? फरसा लेकर अपने ही नेता को कहते हैं- 'गर्दन काट दूंगा तेरी' | फिर जनता के साथ क्या करेंगे? पूर्व सांसद और कांग्रेस नेता दीपेंदर हुड्डा (Deepender Singh Hooda) ने भी ट्वीट कर खट्टर के बहाने बीजेपी पर निशाना साधा | दीपेंदर हुड्डा ने ट्वीट किया - गर्दन काट दूंगा तेरी' अपने कार्यकर्ता के लिए ये भाषा क्या किसी संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति को शोभा देती है?' हरियाणा के मुख्यमंत्री की ये भाषा अहंकार और भाजपाई घमंड का प्रतीक है | भाजपा ये न भूले कि इस देश में घमंड किसी का नहीं टिक पाया है |
"गर्दन काट दूंगा तेरी" अपने कार्यकर्ता के लिये ये भाषा क्या किसी संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति को शोभा देती है?
— Deepender S Hooda (@DeependerSHooda) September 11, 2019
हरियाणा के मुख्यमंत्री की ये भाषा अहंकार और भाजपाई घमंड का प्रतीक है। भाजपा ये न भूले कि इस देश में घमंड किसी का नहीं टिक पाया है। pic.twitter.com/Ut0rP3KQ4a






