Delhi University में शुरू हुई एडमिशन प्रक्रिया, ऐसें करें आवेदन...

medhaj news  |  India  |  27 May 17,23:03:18  |  
du.jpg

दिल्ली की प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी Delhi university में विभिन्न कोर्सेज के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने की प्रक्रिया भी शुरू होने वाली है। दाखिले की भाग दौड़ से बचने के लिए इस साल एडमिशन प्रक्रिया को ऑनलाइन रखा गया है। इस प्रक्रिया में अब छात्रों को डिमांड ड्राफ्ट बनाने जैसी समस्याओं से नहीं जूझना पढ़ेगा। इसके साथ ही अब छात्रों को लंबी लाइन में नहीं लगना होगा। लेकिन छात्रों को ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए अपने सभी कागजात की सॉफ्ट कॉपी अपने पास रखनी होगी।

कैसे करें आवेदन-

1 डीयू में एडमिशन के लिए अप्‍लाई करने के लिए DU UG Admission Portal पर विजिट करें।


2 इसके पश्चात सबसे पहले नोटिफिकेशन के अनुसार अपने पसंद का सब्‍जेक्‍ट और कॉलेज पसंद करें।


3 ईसीए और स्‍पोर्ट्स कोटा से आवेदन करना चाहते हैं तो उसको सेलेक्‍ट करें।


4 आपको DU UG Admission Portal पर ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर से साइनअप करें। ध्‍यान रहे कि साइनअप करते समय वैध ईमेल और मोबाइल नंबर का इस्‍तेमाल करें। क्‍योंकि एडमिशन से जुड़ी जानकारी आपको ईमेल के द्वारा ही दी जाएगी।


5 साइनअप करने के बाद आप डीयू एडमिशन पोर्टल पर रजिस्‍टर्ड की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।


6 रजिस्‍ट्रेशन की प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद सभी आठ भागों में सही जानकारी भरें और सब्‍मिट करें।


7 इसके बाद कैंडिडेट को आवेदन शुल्क जमा करना होगा। आवेदन शुल्क ऑनलाइन जमा किया जा सकेगा।

    मेधज न्यूज़ के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक करें। आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं।