Kumbh 2019

रवि किशन के फैन्स के लिए एक और खुशखबरी

Medhaj News 15 Apr 19 , 06:01:39 India

भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार रवि किशन दर्शकों के बीच अपनी फिल्मों और जबर्दस्त डायलॉग डिलीवरी के चलते काफी पॉपुलर हैं | इन दिनों रवि किशन चुनावी चर्चा में भी शामिल हो चुके हैं | दरअसल हाल ही में उन्होंने भारतीय जनता पार्टी ज्वाइन की है, जिसके बाद से कयास लगाए जा रहे थे कि उन्हें जौनपुर से लोकसभा प्रत्याशी बनाया जाएगा लेकिन रवि किशन को गोरखपुर की सीट से लोकसभा प्रत्याशी बनाया गया है | ऐसे में रवि किशन के फैन्स के लिए एक और खुशखबरी सामने आ चुकी है | हाल ही में चुनावी गहमागहमी के बीच रवि किशन की आगामी फिल्म का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया जिसके बाद अब फिल्म का एक गाना भी रिलीज किया जा चुका है | गाने में राखी सावंत अपनी अदाओं का जलवा बिखेरती नजर आ रही हैं |





बहरहाल अगर हम रवि किशन के राजनीति सफर की बात करें तो उन्होंने 2014 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के टिकट पर जौनपुर से चुनाव लड़ा था, जिसमें उन्हें महज 42 हजार वोट हासिल हुए थे | जिसके बाद इस बार रवि किशन संसद पहुंचने के लिए आतुर दिख रहे हैं | वह एक वीवीआईपी सीट की तलाश में हैं, जहां से उनका यह ख्वाब पूरा हो सके | अब ये देखना दिलचस्प होगा कि लाखों की तादाद में फैन फॉलोइंग रखने वाले रवि किशन उसे वोट में कैसे बदल पाते हैं |


    Comments

    Leave a comment


    Similar Post You May Like

    Trends

    • 2018 में जियो यूजर्स को लगेगा झटका, मंहगे होंगे टैरिफ प्लान

    • कनाडा : पार्क में खुदाई के दौरान मिली 15 हजार साल पुरानी सुरंग

    • ऑनलाइन शॉपिंग कीजिए हर दिन, महीने के अंत में देने होगें पैसे...जानिए कौन सी कंपनी दे रही है ये सुविधा

    • पेट्रोल की जगह बीयर से चल सकेगी गाड़ियां...

    • दीपिका पादुकोण का सिर काटकर लाने वाले को 10 करोड़ का ऑफर, ट्विंकल खन्ना ने पूछा ‘GST लगेगा क्या?’

    Special Story

    • उड़ान- हौसलें की

    • संघर्ष

    • रिश्तें और जीवन की जटिलता

    • “माँ” - ये जीवन है तुमसे ही

    • वो ही अच्छा