Headline


हिंदुओं की शोभा यात्रा में मुसलमानों की ओर से भंडारा

Medhaj News 9 Jul 19 , 06:01:39 India

दिल्ली के हौज काजी इलाके में पिछले दिनों दो लोगों के बीच पार्किंग विवाद के बाद माहौल सांप्रदायिक रंग ले लिया था। अब मंगलवार को इस इलाके में मूर्ति की पुर्नस्थापना के बाद शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान मुस्लिम भाई लोगों ने मिसाल पेश की। शोभा यात्रा अजेमरी बाजार, लाल कुंआ, चावड़ी बाजार, खारी बावली के रास्ते से होकर गुजरी। शोभा यात्रा के दौरान हिंदू और मुस्लिम समुदाय के लोगों ने एकजुट होकर सामाजिक सद्भावना का संदेश दिया। शोभायात्रा के दौरान यहां मुस्लिम शहनाई बजा रहे थे। इस दौरान दिल्ली अमन समिति के सदस्यों ने शोभा यात्रा के मार्ग में भंडारे का भी आयोजन किया। पुलिस ने किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए थे। दूसरे समुदाय के लोगों ने शोभा यात्रा निकाल रहे लोगों का स्वागत फूल बरसा कर किया।





इसके अलावा भाई-चारे की मिसाल पेश करते हुए लोगों ने प्रसाद भी बंटवाया। दूसरी ओर पुलिस पूरे इलाके पर ड्रोन कैमरे से नजर रखी हुई है। पुलिस ने इस दौरान 4 किलोमीटर के दायरे में 200 रुफ टॉप बनाए थे। इस दौरान 300 सीसीटीवी कैमरों से चप्पे-चप्पे की निगरानी की जा रही थी। बता दें कि हौज काजी इलाके में बीते दिनों दो लोगों के बीच पार्किंग को लेकर कहासुनी हो गई थी, जिसके बाद भीड़ ने एक मंदिर में तोड़फोड़ की थी। जिसके बाद इलाके में तानव पैदा हो गया था।


    Comments

    Leave a comment



    Similar Post You May Like

    Trends

    Special Story

    • क्या-क्या चाहे ये मन?

    • एक बार फिर से ......!!

    • जब लिखेंगे.....फ़िर मुस्कुरायेंगे!!

    • Hey World!!.....She is Girl

    • ओवुमनिया