CJI रंजन गोगोई सुप्रीम कोर्ट पहुंचे 10:30 बजे आ सकता है फैसला
देश के सबसे पुराने और बहुप्रतिक्षित कोर्ट केस अयोध्या राम जन्मभूमि - बाबरी मस्जिद विवाद केस में चंद घंटों बाद फैसला सुना दिया जाएगा। पांच जजों की संवैधानिक पीठ आज सुबह 10.30 बजे अपना फैसला देश के सामने सुनाएगी। इस बेंच ने लगातार 40 दिन की मैराथन सुनवाई के बाद बीती 16 अक्टूबर को फैसला सुरक्षित रख लिया गया था। शुक्रवार को चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया (CJI) की और से इस बारे में जानकारी दी गई थी। उसके बाद से देश में हलचल बढ़ गई। सभी राज्यों में पुलिस अलर्ट पर है और सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त कर लिए गए हैं। खासतौर पर उत्तर प्रदेश में सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी गई है।
9.58 am: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने अपने आवास पर सुरक्षा को लेकर हाई लेवल बैठक बुलाई है जिसमें एनएसए अजीत डोभाल, आईबी चीफ अरविंद कुमार और दूसरे वरिष्ठ अधिकारी मौजूद होंगे।
9.50am: अयोध्या केस में फैसला सुनाने के लिए सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस रंजन गोगोई सर्वोच्च न्यायालय पहुंच चुके हैं। वहीं उनकी कोर्ट के बाहर वकीलों की भारी भीड़ जमा हो गई है।
9.45am: अयोध्या के कमिश्नर मनोज मिश्रा ने कहा, सब जगह शांति है। कहीं कोई हड़बड़ाहटी की स्थिती नहीं है। लोग मंदिरों में आ-जा रहे हैं। बसें चल रही हैं।
9.38am: फैसले को लेकर तैयारियों पर अयोध्या के जिला मजिस्ट्रेट अनुज कुमार झा ने मीडिया से बात करते हुए कहा है कि विवादित स्थल को सुरक्षित रखना हमारी प्राथमिकता में है। हमने इसके लिए जरूरी सुरक्षा इंतजाम किए हैं। शहर में फोर्स तैनात कर दी गई है।
9.35 am: कोर्ट के फैसले से पहले सर्वोच्च न्यायालय परिसर में सुरक्षाकर्मियों को ब्रीफ किया गया
9.20 am: राजस्थान सरकार ने जयपुर में भी इंटरनेट पर 24 घंटे के लिए रोक लगा दी है और बुंदी में एहतियातन धारा 144 लागू करने के आदेश दिए हैं।

