दंगल की धाकड़ गर्ल हुई भाजपा में शामिल
कुश्ती में अपना लोहा मनवाने वाली बबीता फोगाट (Babita Phogat) अब सियासत में कदम रख चुकी हैं। केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू की मौजूदगी में बबीता फोगाट और उनके पिता महावीर सिंह फोगाट आज भाजपा में शामिल हो गए।पाकिस्तान की इमरान खान सरकार द्वारा भारत से व्यापारिक रिश्ते खत्म करने के एलान के बाद बबीता फोगाट ने ट्वीट किया था।
पहलवान बबीता फोगाट हरियाणा पुलिस में खेल कोटे से सब इंस्पेक्टर का पद मिला हुआ है। बबीता फोगाट चरखी दादरी के बलाली गांव की रहने वाली हैं। उन्होंने 2010 के कॉमनवेल्थ में सिल्वर मेडल जीता था। इसी जीत के बाद सरकार ने 2013 में बबीता को हरियाणा पुलिस में एसआइ बनाया था। बबीता और उनकी बहन गीता के जीवन संघर्ष पर दंगल फिल्म भी बनी है। दंगल(Dangal) नें बॉक्स ऑफिस पर खूब सुर्खिया बटोरी थी। आमिर खान(Amir Khan) नें इस मूवी में महावीर सिंह फोगट का किरदार निभाया है जिसे लोगों ने बहुत सराहा था। हरियाणा में इस साल के अंत तक विधानसभा चुनाव हो सकते हैं। भाजपा ने नरेंद्र सिंह तोमर को हरियाणा के लिए चुनाव प्रभारी बनाया है। भाजपा ने इस बार 90 सीटों में से 75 प्लस का नारा दिया है। धाकड़ गर्ल को विधान सभा चुनावों में बीजेपी में अहम् रोल मिलने की उमीद है। वह अब लोगों की सेवा करना चाहती हैं। वो यह भी नहीं चाहती होंगीं की जिन समस्याओं का सामना उन्हें करना पड़ा उस परेशानी से कोई और न गुजरे।































