भारतीय वायु सेना ने मंगलवार को एएन-32 विमान का मलबा ढूंढ लिया
भारतीय वायु सेना ने आठ दिनों तक चले तलाशी अभियान के बाद मंगलवार को एएन-32 विमान का मलबा ढूंढ लिया। ये मलबा अरुणाचल प्रदेश के लीपो के उत्तरी क्षेत्र में मिला है। जो कि घने जंगलों वाला इलाका है। दुर्गम पहाड़ी इलाके में मिले विमान के मलबे की जो तस्वीरें सामने आई हैं, उनमें मलबा बिखरा हुआ दिख रहा है, आसपास के पेड़ जले हुए दिख रहे हैं। आशंका है कि विमान के क्रेश होने के बाद इन पेड़ों में आग लगी होगी। ये जगह चीनी सीमा के बेहद नजदीक है। भारतीय वायु सेना के प्रवक्ता विंग कमांडर रत्नाकर सिंह का कहना है कि वायु सेना, थल सेना और नागरिक प्रशासन की टीम हेलीकॉप्टर से बुधवार को घटनास्थल पर पहुंचेगी ताकि जीवित बचे लोगों और अन्य चीजों की तलाश की जा सके। विमान का मलबा जिस स्थान पर मिला है वह अरुणाचल प्रदेश में एएन-32 के उड़ान मार्ग से करीब 15-20 किलोमीटर उत्तर की ओर है। खराब मौसम के कारण दो दिन से हवाई तलाशी अभियान में परेशानी आ रही थी, लेकिन सोमवार को फिर से इसे शुरू कर दिया गया था।
इससे पहले शनिवार को वायुसेना ने विमान का सुराग देने वाले को 5 लाख रुपये का इनाम देने की घोषणा की थी। खराब मौसम के कारण दो दिन से हवाई तलाशी अभियान में परेशानी आ रही थी, लेकिन सोमवार को फिर से इसे शुरू कर दिया गया था। इससे पहले शनिवार को वायुसेना ने विमान का सुराग देने वाले को 5 लाख रुपये का इनाम देने की घोषणा की थी। टाटो बीते दिसंबर में बनाए गए शी योमी जिले का मुख्यालय है। जो कि उत्तर में चीन से सटा हुआ है और अरुणाचल प्रदेश के सबसे सुदूर इलाकों में स्थित है। राज्य के अधिकारियों का कहना है कि मलबे वाली जगह के बारे में अभी ठीक से पता नहीं चल पा रहा है कि ये शी योमी में आती है या फिर पड़ोस के सियांग में।


