एक क्लिक में जाने दिन भर की बड़ी खबरें...

medhaj news  |  India  |  27 May 17,23:57:04  |  
news.jpg

हर रोज सुबह से लेकर शाम तक अनेक घटनाएं घटती हैं। देश, विदेश, खेल और मनोरंजन की हर बड़ी खबर 1 मिनट में जाननें के लिए क्लिक करें केवल यहां...

1 ब्रिटेन के मैनचेटर में कुछ दिन पहले हुए फिदायीन हमले के बाद भारत की राजधानी दिल्ली को हाई अलर्ट पर रखा गया है। खुफिया एजेंसियों की दी गई जानकारी के अनुसार भारत में लश्कर-ए-तैयबा के 20-21 आतंकवादी घुस आए है। आतंकियों का मकसद दिल्ली को दहलाना और लोगों में दहशत फैलना है। इस इनपुट के बाद दिल्ली को हाई अलर्ट पर रखा गया है।

पुरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें-

भारत में घुस आए 20-21 आतंकी, राजधानी में अर्लट जारी...कर सकते है बड़ा हमला

2 कल कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने विपक्षी पार्टीयों के साथ लंच का आयोजन किया था। इस लंच में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शामिल नहीं हुए थे, लेकिन आज शनिवार को नीतीश मॉरीशस के प्रधानमंत्री के सम्मान में PM मोदी द्वारा आयोजित लंच में शामिल होंगे।

पुरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें-

राष्ट्रपति चुनाव: सोनिया के लंच में नहीं आज PM के लंच में शामिल होंगे नीतीश कुमार, बढ़ेगी राजनीतिक सरगर्मी

3 केरल कम्यूनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (CPM) ने नेता कोडियारी बालकृष्णन ने भारतीय सेना को लेकर विवादित बयान दे डाला है। बालकृष्णन ने विवादित बयान देते हुए कहा है कि अगर सेना को पूरी ताकत दी जाती है या खुली छूट दी गई, तो वे कुछ भी कर सकते हैं। सेना किसी महिला का अपहरण और रेप कर सकती है, किसी को गोली मार सकती है, लेकिन किसी को उनसे सवाल करने का हक नहीं।

पुरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें-

CPM नेता का सेना पर विवादित बयान, कहा ‘सेना से न करो सवाल, कर सकती है महिलाओं का रेप’

4 शब्बीरपुर में कल शुक्रवार को दो दलित लड़कियों की शादी हुई, जिसमें न केवल दलितों ने बल्कि गांव के ठाकुरों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। ठाकुरों ने दोनों बेटियों का कन्यादान किया। यह मिसाल देकर उन्होंने केवल भड़क रही हिंसा को खत्म करने की पहल की और हालात को सुधारने की भी कोशिश की।

पुरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें-

शब्बीरपुर: दलित बेटियों का ठाकुरों ने किया कन्यादान, हिंसा की आग में जूझ रहे गांव में दिखी खुशहाली

5 सायुम-त्राल सेक्टर में जारी मुठभेड़ के दौरान सेना ने हिज्बुल मुजाहिदीन का टॉप कमांडर सब्जार अहमद उर्फ सब्जा डॉन को ढेर कर दिया।

पुरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें-

हिज्बुल कमांडर सबजार सेना के हाथों ढेर, बुरहान के बाद संभाली थी हिज्बुल की कमान...

6 आज उत्तर प्रदेश के लखनऊ शहर में दैनिक भास्कर की तरफ से विजनरी ऑफ उत्तर प्रदेश कार्यक्रम आयोजित किया गया, इस कार्यक्रम में राज्य के विभूतियों को उनके काम के लिए सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मेधज टेक्नो कॉन्सेप्ट प्राइवेट लिमिटेड के चैयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर श्री समीर त्रिपाठी को भी सम्मानित किया गया। खुद चीफ गेस्ट डिप्टी सीएम केशव मौर्य, दिनेश शर्मा व योगी सरकार की मंत्री स्वाति सिंह ने उन्हें इस सम्मान से सम्मानित किया।

पुरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें-

‘मेधज टेक्नो कॉन्सेप्ट’ के CMD श्री समीर त्रिपाठी को मिला ‘विजनरी ऑफ यूपी’ का सम्मान, खुद डिप्टी CM ने किया सम्मानित

7 हिंसा की आग में जूझ रहे सहारनपुर के दौरे पर कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी आज बिना अनुमति के ही पहुंच गए। सहारनपुर के एसएसपी बबलू कुमार ने बताया कि पिछले 20 दिन से जारी हिंसा को देखते हुए प्रशासन ने उनके दौरे के लिए इजाजत नहीं दी है। लेकिन इसके बावजूद वह आज वहां के लिए निकल गए। प्रशासन ने उनके हेलीकॉप्टर को वहां से उतारने की इजाजत नहीं दी, इसलिए वे सड़क से जा रहे हैं।

पुरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें-

राहुल सहारनपुर के लिए हुए रवाना, पुलिस भी रोकने के लिए है पूरी तैयार

8 आज भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पं.जवाहरलाल नेहरू के 53वीं पुण्यतिथी है। इस मौके पर पीएम मोदी ने पं. नेहरू को श्रद्धांजलि अर्पित की, उन्होंने एक ट्वीट कर लिखा, ‘पं. जवाहरलाल नेहरू को उनकी पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि।’

पुरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें-

पं. जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर जानें उनसे जुड़ी खास बातें...कई बार मिल चुका था नोबल के लिए नामंकन...

9 पाकिस्तान की टीम हफ्ते भर पहले ही टूर्नामेंट के लिए इंग्लैंड पहुंच चुकी है। इस दौरान पाकिस्तान के क्रिकेटर शोएब मलिक की वीडियो सामने आई है, जिसे ICC ने शेयर किया है। जिसमें वह कहते नजर आ रहें है कि उन्हें मोहम्मद शामी बेहद पंसद है, इसलिए नहीं क्योंकि वह मुस्लिम है बल्कि इसलिए क्योंकि वह एक अच्छे गेंदबाज है।

पुरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें-

इंडियन बॉलर के धर्म का जिक्र कर फंस गए शोएब मलिक...

10 केआरके अकसर अपने सोशल मीडिया पर किए विवादित ट्वीट्स को लेकर सुर्खियों में बने रहते है। वे अपने भद्दे ट्वीट्स के लिए जाने जाते हैं। केआरके अक्सर सस्ती पब्लिसिटी के लिए महिलाओं पर अपमानजनक कमेंट्स करते रहते हैं। अब उन्होंने एक्ट्रेस ट्विंकल खन्ना को पागल करार देते हुए, उन्हें एस्पताल पहुंताने की बात कही है।

पुरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें-

केआरके ने अब ट्विंकल को कहा, ‘पागल भाभी को कोई हॉस्पिटल में भर्ती कराओ’

    मेधज न्यूज़ के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक करें। आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं।