महाराष्ट्र: राज्यपाल से मुलाक़ात के बाद यह बोले संजय राउत
महाराष्ट्र (Maharashtra) की कुर्सी की जंग तेज हो गई है. शिवसेना के नेताओं ने सांसद संजय राउत (Sanjay Raut) के नेतृत्व में आज शाम राज्यपाल भगत सिंह कोशियारी (Bhagat Singh Koshyari) से मुलाकात की। मुलाकात के बाद राउत ने कहा कि शिवसेना, सरकार बनाने की राह में रोड़ा नहीं है. जिसने ज्यादा सीटें जीती हैं, वो सरकार बनाए. महाराष्ट्र में सरकार बनाने को लेकर कन्फ्यूजन है। शिवसेना सांसद राउत ने कहा, "आज मैं और मेरे सहयोगी नेता दोनों राजपाल महोदय से मिले एक घंटे तक चर्चा हुई। हमने अपनी बात रखी। उन्होंने बड़ी शांतिपूर्ण से बातचीत की। महाराष्ट्र मे जल्द सरकार बने, यही मांग गवर्नर के सामने रखी है। किसी भी की सरकार बनाने में कोई फर्क नहीं पड़ता. जिसका बहुमत जयादा है, उसकी सरकार बनेगी।
सूत्रों के हवाले से खबर है कि महाराष्ट्र में बीजेपी सीएम पद पर समझौता करने के लिए तैयार नहीं है. बीजेपी शिवसेना को डिप्टी सीएम पद देने पर सहमत है। सूत्रों के मुताबिक, बीजेपी इंतज़ार करो और देखो की रणनीति पर काम करेगी. बीजेपी को उम्मीद है कि आठ नवंबर से पहले गतिरोध सुलझ जाएगा। पार्टी ने शिवसेना से बातचीत के लिए दरवाजे खुले छोड़ रखे हैं। बीजेपी के पास निर्दलीय व छोटी पार्टियों के विधायकों को मिलाकर 121 विधायक हैं। बीजेपी अल्पमत की सरकार नहीं बनाएगी। फिफ्टी-फिप्टी फ़ार्मूले पर बीजेपी सहमत नहीं है।

