पतंग बाजार में मोदी की धूम
15 अगस्त को लेकर दिल्ली के पतंग बाजार में इन दिनों रौनक छाई हुई है | दिल्ली में हौजकाजी इलाके के लाल कुआं बाजार में पतंग का बड़ा बाजार है | बहरहाल, जिस तरीके से इन दिनों देश का माहौल है और हर जगह में मोदी (Modi) मोदी की पुकार है | कश्मीर से धारा 370 और 35A को हटाने के बाद देश के साथ-साथ पतंगों पर भी मोदी (Modi)का खुमार चढ़ गया है | पतंग खरीदने वाले लोगों को मोदी (Modi)वाली पतंग अपनी ओर आकर्षित कर रही है | यही वजह है कि 20 से ₹200 की कीमत में मोदी (Modi) वाली पतंगें खूब बेची जा रही हैं | इसके साथ ही मोदी (Modi)और राहुल गांधी वाली महासंग्राम की पतंगें भी लोगों को पसंद आ रही हैं |

15 अगस्त पर नीला आसमान रंग-बिरंगी पतंगों से भरा नजर आता है और इसी के चलते लोग पतंग की खरीदारी जमकर कर रहे हैं | दिल्ली के बाजारों में पतंगों पर तरीके तरीके के स्लोगन लिखे हुए हैं, जिनमें कुछ खास स्लोगन लोगों को बेहद पसंद आ रहे हैं | मोदी की फोटो वाली पतंगों पर कई तरीके के स्लोगन भी लिखे हैं जैसे आई लव माय इंडिया, मोदी है तो मुमकिन है, नई सोच नई उमंग, देश के सबसे लोकप्रिय नेता मोदी (Modi)आदि | पतंग बाजार में जहां बड़ों के लिए अलग तरीके की पतंगें हैं तो बच्चों की पसंद को देखते हुए बार्बी, मोटू पतलू, छोटा भीम, डोरेमोन जैसी पतंगें है, जिनकी कीमत भी बहुत कम है और वह बच्चों को भी पसंद आ रही है | दिल्ली के लाल कुआं में पतंग बेचने वाले दुकानदार ने कहा कि इस बार 15 अगस्त पर रक्षाबंधन का भी त्योहार पड़ रहा है इसके चलते पतंगों की बिक्री पर जरूर असर पड़ा है, क्योंकि रक्षाबंधन के कारण पतंगें लोग ज्यादा नहीं खरीद रहे हैं | दुकानदारों ने बताया अगस्त महीने में खरीददारों की चहल-पहल से बाजार में रौनक रहती थी, लेकिन इस बार ऐसा नहीं है | पतंगों का कारोबार ठीक से ना होने कारण कुछ दुकानदार परेशान भी हैं |































