पीएम मोदी ने लाल कृष्ण आडवाणी को उनके 92वें जन्मदिन पर दी बधाई
भारतीय जनता पार्टी (BJP) के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी (LK Advani) का आज जन्मदिन है। आडवाणी के 92वें जन्मदिन के अवसर पर उन्हें पीएम नरेंद्र मोदी ने भी बधाई दी है। आज सुबह पीएम मोदी आडवाणी से मिलने उनके घर पहुंचे। उनके साथ भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा भी मौजूद थे। उप राष्ट्रपति वैंकेया नायडू ने भी आडवाणी से मुलाकात कर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। बता दें कि लालकृष्ण आडवाणी ने ही अयोध्या आंदोलन की शुरुआत की थी, जिसके बाद भारत की राजनीति पूरी तरह से बदल गई थी और उसे एक नई दिशा मिली थी। आडवाणी हमेशा पार्टी के भीतर 'लौह पुरुष' के तौर पर पहचाने जाते रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी को फर्श से अर्श तक पहुंचाने में एल के आडवाणी की काफी बड़ी भूमिका रही है।
देश की राजनीति को एक नई दिशा देने वाले भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी का जन्म अविभाजित भारत के सिंध प्रांत में 8 नवंबर 1927 को हुआ था। देश के विभाजन के बाद उनका परिवार मुंबई आ गया था। यहीं उन्होंने कानून की डिग्री हासिल की थी। बता दें कि जब आडवाणी महज 14 साल की उम्र के थे तभी से उनका खिंचाव संघ की तरफ हो गया था और वह संघ से जुड़ गए थे।
For Advani Ji, public service has always been associated with values. Not once has he compromised on the core ideology. When it came to safeguarding our democracy, he was at the forefront. As a Minister, his administrative skills are universally lauded.
मोदी ने ट्वीट किया विद्वान, राजनीतिज्ञ और सबसे आदरणीय लालकृष्ण आडवाणी जी भारत हमेशा आपके अभूतपूर्व योगदान को याद रखेगा। आडवाणी जी ने भाजपा को आकार और ताकत देने के लिए दशकों तक कठिन परीश्रम किया है। भारतीय राजनीति में अगर आज भाजपा मजबूत स्तंभ बनकर उभरी है। इसका कारण आडवाणी जी और उनके द्वारा तैयार किए गए स्वार्थहीन कार्यकर्ताओं की मेहनत है. वे हमेशा ही समाजसेवा को सर्वोपरि रखते हैं। उन्होंने कभी पार्टी की विचारधारा के साथ समझौता नहीं किया। जब लोकतंत्र को सुरक्षित करने की बात आई, तब भी वे सबसे आगे रहे। एक मंत्री के तौर पर भी दुनिया में उनकी काफी तारीफ होती है।

