प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मिले गिफ्ट अब जल्द ही आपके हो सकते हैं
पिछले 6 महीने में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) को मिले गिफ्ट आपके हो सकते हैं, क्योंकि ये गिफ्ट आप जल्द ही आम लोग जल्द ही खरीद पाएंगे | दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पिछले 6 महीने में मिले गिफ्ट आइटमों का ई- ऑक्शन (e-auction) होगा | पीएम मोदी को हजारों की संख्या में मिले इन गिफ्ट आइटमों की न्यूनतम कीमत 200 और अधिकतम कीमत 2,50,000 रुपये रखा गया है |
इन कुल आइटमों की संख्या 2772 है, जिनका ई-ऑक्शन 14 सितंबर से शुरू होगा, जो 3 अक्टूबर तक चलेगा | आज इसका औपचारिक उद्घाटन केंद्रीय पर्यटन मंत्री प्रहलाद पटेल ने किया | ई-ऑक्शन में जो भी गिफ्ट आइटम की कीमत से ज्यादा बोली लगाएगा, उसे अपने घर लेकर जा सकता है | यह दूसरी बार है जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मिले गिफ्टों का डिस्प्ले किया जा रहा और ऑक्शन हो रहा है | गिफ्ट आइटम से मिले पैसे का उपयोग नमामि गंगे प्रोजेक्ट में किया जाएगा |







