Headline



ये कंपनी अब सोने के लिए आपको एक लाख रुपये देगी

Medhaj News 29 Nov 19 , 06:01:39 India

बेंगलुरु की एक कंपनी अब सोने के लिए आपको एक लाख रुपये देगी | कितना अच्छा होगा कि आप 9 घंटे अपनी नींद पूरी करें और साथ ही एक लाख रुपये भी कमा लें | लेकिन इसके लिए आपका सेलेक्शन होना जरूरी है | कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु की ऑनलाइन फर्म वेकफिट ने यह ऑफर दिया है | ऑनलाइन स्लीप सॉल्यूशन फर्म ने अपने इस प्रोग्राम को वेकफिट स्लीप इंटर्नशिप का नाम दिया है | इस इंटर्नशिप के लिए सिर्फ कुछ लोगों का ही चयन होगा | यहां आपको कंपनी की ओर से दिए गए गद्दे पर ही सोना होगा | आपको हर रोज यह बताना होगा कि आपको नींद कैसी आई | अच्छी या बुरी | कंपनी सोने के लिए कुछ लोगों की काउंसलिंग करेगी | फिर उनके सोने के तरीके को ट्रैक किया जाएगा | इसके बाद एक्सपर्ट से सलाह भी दी जाएगी |





जो लोग सोने जाएंगे उनकी नींद को रिकॉर्ड किया जाएगा | उनके सोने का पैटर्न नोटिस किया जाएगा. विजेताओं को स्लीप ट्रैकर भी दिया जाएगा | कंपनी का नियम है कि इस स्कीम में भाग लेने वाले चयनित लोगों को 100 दिनों तक हर रोज 9 घंटे सोना होगा | यहां सिर्फ उन्हीं का चयन होगा जो अपनी नींद को बाकी सभी चीजों से ज्यादा जरूरी मानते हैं | ज्यादा काम और तनाव की वजह से लोगों की नींद खराब हो रही है |





इससे उनकी सेहत पर असर पड़ रहा है | इसलिए यह कंपनी यह इंटर्नशिप लेकर आई है | इसके लिए आपको अपना काम भी नहीं छोड़ना होगा | न ही अपना घर छोड़ना होगा | अगर आप भी यह इंटर्नशिप करना चाहते हैं तो इसके लिए आप कंपनी की वेबसाइट https://www.wakefit.co/sleepintern/ पर जाएं और अप्लाई करें |


    Comments

    Leave a comment



    Similar Post You May Like

    Trends

    Special Story

    • अंतर्द्वंद

    • कहता है दिल ये मेरा...

    • ये कैसी-कैसी ज़िन्दगी...?

    • जीवन

    • एक गुरु, मार्गदर्शक एवं संरक्षक को समर्पित