Headline


हम सिस्टम ठीक करेंगे और नए टैलेंट के साथ आएंगें- इमरान खान

Medhaj News 22 Jul 19 , 06:01:39 India

पाकिस्तान की टीम इंग्लैंड और वेल्स में खेले गए वर्ल्ड कप 2019 के सेमीफाइनल में भी नहीं पहुंच पाए थी। 9 लीग मैचों में 5 मैच जीतकर 11 अंकों के साथ पाकिस्तान की टीम वर्ल्ड कप के 12वें सीजन की प्वाइंट्स टेबल में पांचवें स्थान पर रही थी। पाक टीम के इसी प्रदर्शन को लेकर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री और पूर्व क्रिकेटर इमरान खान ने रविवार को वाशिंगटन में जलसा कार्यक्रम के दौरान कहा है कि आइसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप में टीम के प्रदर्शन के बाद वो पाकिस्तान क्रिकेट टीम को ठीक कर देंगे। वाशिंगटन में पाकिस्तानियों से भरे एरेना में पीएम इमरान खान ने कहा - मैं जब इंग्लैंड गया तो मैंने वहां क्रिकेट खेलना सीखा। जब हम वापस आए तो हमने अन्य खिलाड़ियों के स्टैंडर्ड को भी बढ़ा दिया। वर्ल्ड कप के बाद मैंने निर्णय लिया है कि मैं पाकिस्तान क्रिकेट टीम को ठीक कर दूंगा। उन्होंने आगे कहा - अगले वर्ल्ड कप में देखना और मेरे इन शब्दों को याद रखना। टीम अगला वर्ल्ड कप प्रोफेशनल तरीके से खेलेगी। हम सिस्टम ठीक करेंगे और नए टैलेंट के साथ आएंगें। बता दें कि पाकिस्तान ने सिर्फ एक वर्ल्ड कप इमरान खान की ही कप्तानी में जीता है। वर्ल्ड कप 1992 में पाकिस्तान ने इंग्लैंड को हराकर पहला खिताब जीता था। इसके बाद टीम सिर्फ एक बार फाइनल तक पहुंच पाई हैं। इमरान खान, वसीम अकरम, शोएब अख्तर जैसे खिलाड़ियों के जाने के बाद पाकिस्तान की टीम मल्टीनेशन टूर्नामेंट में काफी कमजोर नज़र आई है। हालांकि, सरफराज अहमद की कप्तानी में पाकिस्तान की टीम ने साल 2017 में आइसीसी चैंपियन ट्रॉफी में भारत को 180 रन से हराकर खिताब अपने नाम किया था। इसके बाद से पाकिस्तान की टीम बेहद खराब दौरे से गुजरी। यहां तक कि इंग्लैंड ने अपनी मेजबानी ने पाकिस्तान को बुरी तरह हराया था।


    Comments

    Leave a comment



    Similar Post You May Like

    Trends

    Special Story

    • क्या-क्या चाहे ये मन?

    • एक बार फिर से ......!!

    • जब लिखेंगे.....फ़िर मुस्कुरायेंगे!!

    • Hey World!!.....She is Girl

    • ओवुमनिया