Kumbh 2019

अक्षय कुमार ने बॉक्स ऑफिस पर 2019 की धमाकेदार शुरुआत की

Medhaj News 22 Mar 19,22:03:36 Kumbh

होली के मौके पर अक्षय कुमार ने बॉक्स ऑफिस पर 2019 की धमाकेदार शुरुआत की है | केसरी इस साल रिलीज होने वाली अक्षय कुमार की पहली फिल्म है | इसे होली के दिन ही रिलीज किया गया है | पहले दिन फिल्म ने शानदार कमाई की है | अक्षय कुमार की पीरियड ड्रामा को न सिर्फ क्रिटिक्स ने सराहा बल्कि ऑडियंस ने भी हाथोहाथ लिया है | अक्षय कुमार की केसरी ने पहले दिन करीब 21.50 करोड़ की कमाई की है | टिकट खिड़की पर इस साल सबसे ज्यादा ओपनिंग करने वाली फिल्म है | इससे पहले साल का ये रिकॉर्ड गली बॉय और टोटल धमाल के नाम दर्ज था | केसरी को दुनियाभर में 4200 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है | भारत में केसरी को 3600 स्क्रीन मिले हैं | फिल्म में अक्षय कुमार के अपोजिट परिणीति चोपड़ा हैं | पहले दिन की कमाई के ट्रेंड को लेकर कहा जा सकता है कि केसरी आगे भी कमाई के कई रिकॉर्ड बनाए |





शायद ये फिल्म पहले वीकेंड में ही 100 करोड़ कमाई का आंकड़ा छू ले | केसरी का निर्माण करण जौहर के प्रोडक्शन में हुआ है | इसका निर्देशन अनुराग सिंह ने किया है | फिल्म में अक्षय ने हवलदार ईशर सिंह की भूमिका निभाई है | ये कहानी सारागढ़ी के उस ऐतिहासिक युद्ध पर लड़ा गया है जिसमें ब्रिटिश इंडिया आर्मी के सिर्फ 21 सिख सैनिकों ने 10 हजार अफगानों का बहादुरी से मुकाबला किया | सारगढ़ी की लड़ाई को इतिहास की सर्वश्रेष्ठ लड़ाइयों में शुमार किया जाता है |


    Comments

    Leave a comment


    Similar Post You May Like

    Trends

    • 2018 में जियो यूजर्स को लगेगा झटका, मंहगे होंगे टैरिफ प्लान

    • कनाडा : पार्क में खुदाई के दौरान मिली 15 हजार साल पुरानी सुरंग

    • ऑनलाइन शॉपिंग कीजिए हर दिन, महीने के अंत में देने होगें पैसे...जानिए कौन सी कंपनी दे रही है ये सुविधा

    • पेट्रोल की जगह बीयर से चल सकेगी गाड़ियां...

    • दीपिका पादुकोण का सिर काटकर लाने वाले को 10 करोड़ का ऑफर, ट्विंकल खन्ना ने पूछा ‘GST लगेगा क्या?’

    Special Story

    • “माँ” - ये जीवन है तुमसे ही

    • वो ही अच्छा

    • ज़िन्दगी कैसी लगती है?

    • चाँद और चाँदनी का साथ

    • चेहरा- सच या झूठ?