Headline

Kumbh 2019

कांग्रेस ने दिल्ली में सात में छह सीटों के लिए उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए

Medhaj News 22 Apr 19,18:09:50 Kumbh

लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने दिल्ली की सात में छह सीटों के लिए उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए हैं | कांग्रेस ने चांदनी चौक से जेपी अग्रवाल को टिकट दिया है, वहीं उत्तर पूर्वी सीट से शीला दीक्षित को टिकट दिया गया है | इस सीट पर भाजपा की ओर से मनोज तिवारी को उम्मीदवार बनाया गया है | पूर्वी दिल्ली से कांग्रेस ने अरविंदर सिंह लवली को मैदान में उतारा है | वहीं नई दिल्ली से अजय माकन को टिकट दिया गया है | दिल्ली की उत्तर पश्चिमी सीट से राजेश लिलोथिया को उम्मीदवार बनाया गया है | वहीं पश्चिमी दिल्ली से महाबल मिश्रा को टिकट दिया गया है | भारतीय जनता पार्टी ने रविवार को ही लोकसभा चुनाव 2019 के लिए दिल्ली की चार सीटों पर प्रत्याशी घोषित किए हैं |





भाजपा की ओर से चांदनी चौक से डॉ. हर्षवर्धन, नॉर्थ ईस्ट दिल्ली से मनोज तिवारी, वेस्ट दिल्ली से प्रवेश वर्मा और दक्षिण दिल्ली से रमेश बिधूड़ी को उम्मीदवार बनाया गया है | पार्टी ने दिल्ली की चार सीटों पर मौजूदा सांसदों पर ही भरोसा जताया है | पहले कहा जा रहा था कि भाजपा कांग्रेस की लिस्ट का इंतज़ार कर रही है और कांग्रेस आम आदमी पार्टी के साथ गठबंधन को लेकर पशोपेश में है, लेकिन अब दिल्ली की सात में से छह सीटों पर कांग्रेस के उम्मीदवारों के नाम की घोषणा से यह साफ हो गया है कि कांग्रेस और आम आदमी पार्टी में गठबंधन को लेकर बात नहीं बनी |


    Comments

    Leave a comment


    Similar Post You May Like

    Trends

    • 2018 में जियो यूजर्स को लगेगा झटका, मंहगे होंगे टैरिफ प्लान

    • कनाडा : पार्क में खुदाई के दौरान मिली 15 हजार साल पुरानी सुरंग

    • ऑनलाइन शॉपिंग कीजिए हर दिन, महीने के अंत में देने होगें पैसे...जानिए कौन सी कंपनी दे रही है ये सुविधा

    • पेट्रोल की जगह बीयर से चल सकेगी गाड़ियां...

    • दीपिका पादुकोण का सिर काटकर लाने वाले को 10 करोड़ का ऑफर, ट्विंकल खन्ना ने पूछा ‘GST लगेगा क्या?’

    Special Story

    • कुछ सच्चा सा

    • उड़ान- हौसलें की

    • संघर्ष

    • रिश्तें और जीवन की जटिलता

    • “माँ” - ये जीवन है तुमसे ही