जिस शो से एलिमिनेट हुई थीं नेहा, आज उसी की हैं जज

medhaj news 15 Dec 18,17:25:46 Lifestyle

बॉलीवुड सिंगर नेहा कक्कड़ इन दिनों सिंगिंग रियलिटी शो 'इंडियन आइडल' को जज कर रही हैं। खास बात ये है कि नेहा ने अपने करियर की शुरुआत कभी इसी शो के दूसरे सीजन से की थी। जब नेहा महज 11वीं क्लास में थीं तब वे बतौर कंटेस्टेंट इस शो का हिस्सा बनी थीं। नेहा 'इंडियन आइडल-2'(2006) में ज्यादा आगे नहीं जा पाई थीं। उन्हें रिजेक्ट कर दिया गया था। नेहा जब 4 साल की थीं तभी से उन्होंने म्यूजिक सीखना शुरू कर दिया था। नेहा ने अपने भाई टोनी कक्कड़ और बहन सोनू कक्कड़ से ट्रेनिंग ली है। नेहा करियर के शुरुआती दिनों में अपने भाई-बहनों के जगराते में गाना गाया करती थीं। नेहा फिलहाल मुंबई के वर्सोवा स्थित 3BHK अपार्टमेंट में रहती हैं, जिसकी कीमत 1.2 करोड़ है।

फीस- नेहा आज बॉलीवुड की टॉप और महंगी फीमेल सिंगर्स में से हैं। बात अगर उनकी फीस की करें तो नेहा एक गाने का 10 से 15 लाख रु. चार्ज करती हैं। अगर किसी फिल्म या प्रोजेक्ट में उन्हें सॉन्ग कंपोज करने के लिए लिया जाता है तो वे 2-3 लाख महीने का चार्ज करती हैं।

कार कलेक्शन- नेहा के पास अपने खुद की 8 कारें हैं। इनमें Audi Q7(67.76 लाख), रेंज रोवर(49.10-64.65 लाख) और BMW जैसी कारें शामिल हैं। कुछ दिन पहले ही नेहा ने Mercedes-Benz GLS 350 खरीदी है। उनकी इस न्यू कार की कीमत 95.72 लाख है।

नेटवर्थ - बात अगर नेहा की नेटवर्थ की करें तो G magazine media के मुताबिक उनकी नेटवर्थ 51.80 करोड़ है।

    मेधज न्यूज़ के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक करें। आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं।

    ...

    Similar Post You May Like

    Trends

    • 2018 में जियो यूजर्स को लगेगा झटका, मंहगे होंगे टैरिफ प्लान

    • कनाडा : पार्क में खुदाई के दौरान मिली 15 हजार साल पुरानी सुरंग

    • ऑनलाइन शॉपिंग कीजिए हर दिन, महीने के अंत में देने होगें पैसे...जानिए कौन सी कंपनी दे रही है ये सुविधा

    • पेट्रोल की जगह बीयर से चल सकेगी गाड़ियां...

    • दीपिका पादुकोण का सिर काटकर लाने वाले को 10 करोड़ का ऑफर, ट्विंकल खन्ना ने पूछा ‘GST लगेगा क्या?’

    Special Story

    • उम्मीदें

    • ज़िन्दगी और एक सवाल?

    • लक्ष्यकेंद्रित

    • व्यंग्य -“ग्रामीण विद्युतीकरण की कहानी, टिंकू ट्रांसफार्मर की जुबानी”

    • जीवन के प्रति कुछ संवेदनाएँ