Headline


स्वरा भास्कर को ट्विटर पर लोग इतिहास की क्लास देते दिखाई दे रहे हैं

Medhaj News 14 Jul 19,20:40:29 Lifestyle

अपनी फिल्मों से ज्यादा विवादों की वजह से सुर्खियों में रहने वाली अभिनेत्री स्वरा भास्कर एक बार फिर से चर्चा में आ गई हैं | हाल ही में स्वरा भास्कर ने अपने ट्विटर एकाउंट पर कुछ ऐसा लिख दिया है कि लोगों ने जमकर उनकी क्लास लगा दी है | इस ट्वीट और उस पर मिल रहे रिएक्शन्स को देखकर लगता है कि लोग स्वरा भास्कर को ट्रोल करने के लिए बस उनके एक ट्वीट का इंतजार करते हैं | स्वरा का ये पोस्ट मुगलों को लेकर था | इस पोस्ट को देखते ही गुस्साए फॉलोवर्स ने स्वरा को जमकर लताड़ लगा दी | हालांकि इन ट्रोल्स पर अभी तक स्वरा को कोई रिएक्शन नहीं आया है |

दरअसल, स्वरा ने भारत में मुगलों पर एक ट्वीट को शेयर करते हुए लिख दिया कि 'मुगलों ने भारत को समृद्ध बनाया था | #history #fact' बस फिर क्या था, ये ट्वीट शेयर होते ही कमेंट्स की बरसात हो गई | हर कोई स्वरा की आलोचना करता दिखाई दे रहा है | किसी ने स्वरा की इतिहास को लेकर क्लास लगा दी तो किसी ने कहा कि पाकिस्तान चली जाओ | वहीं एक यूजर ने तो यहां तक बोल दिया कि स्वरा भास्कर को ट्रोल होने का शौक है | वो जानबूझ कर ट्रोल्स को इनवाइट करती हैं |

वहीं ये पहला मौका नहीं है जब स्वरा भास्कर इस तरह सोशल मीडिया पर ट्रोल हुई हैं | इससे पहले भी वो कई मुद्दों पर अपनी बेबाक राय रख चुकी हैं | इनमें से कई मुद्दों को लेकर स्वरा ट्रोल भी हो चुकी हैं | स्वरा ट्वीटर पर काफी एक्टिव हैं, वो ट्रेंड होने वाले लगभग हर हैशटैग में हिस्सा लेती दिखाई देती हैं | बीते दिनों वो #IFakedItToo कैंपेन में भी बढ़चढ़ कर शामिल हुई थीं |

    मेधज न्यूज़ के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक करें। आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं।

    ...

    Similar Post You May Like

    Trends

    Special Story

    • एक बार फिर से ......!!

    • जब लिखेंगे.....फ़िर मुस्कुरायेंगे!!

    • Hey World!!.....She is Girl

    • ओवुमनिया

    • न ढूँढ मुझे तू पत्थर में