अगर आप के पास पैसे कम हो तो सस्ते में घूमें ये देश
मकाऊ- बिना वीजा के घूमने के लिए प्लानिंग कर रहे हैं, तो एशिया में मकाऊ एक ऐसी जगह है जो दुनिया के सबसे अमीर शहरों में से एक है और यह खासतौर पर टूरिज्म, रेस्तरां और कैसिनों के लिए फेमस है।चीन का यह विशेष क्षेत्र उसी के प्रशासन के अंतर्गत आता है। खास बात यह है कि यहां भारतीय बिना वीजा के घूम सकते हैं।कैसिनों के शौकीनों के लिए तो यह जन्नत है। यहां की तकरीबन 20 फीसद आबादी कैसिनों में ही काम करती है। यहां मकाऊ टावर, सेनादो स्क्वायर, मकाऊ म्यूजियम, कैथड्रल जैसी कई जगहें आप घूम सकते हैं। खाने-पीने के शौकीन हैं, तो आपके लिए ये बेस्ट प्लेस हो सकती है। रेस्तरां, चमक-धमक लाइफ-स्टाइल के साथ ही नाइट लाइफ के दीवानों के लिए यह प्लेस एक बेहतरीन टूरिस्ट डेस्टिनेशन है। यदि आप इंडियन है तो आपको यहां वीजा नहीं लगेगा।
नेपाल- नेपाल और भारत के बीच भौगोलिक दूरी जितनी कम है उतनी ही राजनीतिक और सांस्कृतिक दूरी भी कम है। रहन-सहन, खान-पान, भाषा-बोली और पहनावे के स्तर पर यह देश एक भारतीय के लिए बिल्कुल अलग नहीं है। नेपाल एक शानदार टूरिस्ट देश है। यहां आपको काठमांडू से लेकर खूबसूरत पहाड़ियां और प्राकृतिक सुंदरता के दर्शन होंगे। सस्ते में घूमने की बात हो तो भारतीयों के लिए यह देश किसी जन्नत से कम नहीं।
भूटान- भूटान दुनिया के सबसे गरीब देशों में से एक है, लेकिन यह विश्व का सबसे सुखी और शांत देशहै। यहां की नैसर्गिक सुंदरता का दुनिया में कहीं जोड़ नहीं। यदि आप भारतीय हैं तो फिर इस देश की सारी सुंदरता आपके लिए ही है। यहां जाने के लिए आपको किसी भी तरह का वीजा नहीं लगेगा। चूंकि इसकी करेंसी भारत की तुलना में सस्ती है लिहाजा यहां घूमना जेब पर भारी भी नहीं है। प्राचीन मंदिरों के अलावा यह देश बौद्ध मंदिरों के लिए भी प्रसिद्ध है। यदि आप बीमार हैं और आपको आबोहवा बदलने के लिए कहीं घूमने की सलाह दी गई है तो यकीं मानिए यहां आकर आपको बहुत फायदा होगा। खान-पान और शॉपिंग के लिहाज से भी यहां के बाजार आपको बहुत आकर्षित करेंगे।
कंबोडिया- हिंदू संस्कृति और इतिहास के कुछ अवशेष यहां आपको दिखाई देंगे। यहां की प्राचीन खैमर सभ्यता हिंदुओं से जुड़ती रही है। यह दक्षिण एशिया के सबसे खूबसूरत देशों में से एक है।एक समय इसे कंपूचिया भी कहा जाता था। बिना वीजा भारतीय पर्यटकों के लिए सबसे सुंदर जगह है।यहां घूमना बेहद सस्ता है।कम पैसों में आपको यहां की जीवन संस्कृति आकर्षित करेगी। यहां का अंकोरवाट मंदिर पूरी दुनिया में खास स्थान रखता है। यहां खाना-पीना, रहना और खासतौर पर घूमना एक भारतीय के लिए बहुत सस्ता है।
FSSAI ने कहा- मूंग-मसूर दाल में है जहरीले केमिकल, दाल नहीं जहर खा रहे हैं आप
मेधज न्यूज़ के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक करें। आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं।
...




