हथियार के मामले में दुनिया का चौथा सबसे शक्तिशाली देश है भारत

medhaj news 11 Dec 18,21:36:54 Lifestyle

आपने हमेशा सुना होगा कि भारत हथियार खरीदने में सबसे आगे है , 2013 से 2017 के बीच खरीदे गये हथियारों में भारत का शेयर 12% है मगर बदली दौड़ में भारत दुनिया का 4 नंबर देश है जो हथियार बेच रहा है,भारत की सबसे ज्यादा बिकने वाला हथियार मिसाइल है,दुनिया के स्टॉक होम इंटरनेशनल पीस रीसर्च इंस्टिट्यूट की हालिया रिपोर्ट के अनुसार भारत ने 2016 -2017 में 5% बृद्धि की

पाकिस्‍तान की ओर से भले ही भारत को परमाणु हमले की धमकी दी जाती हो, लेकिन हकीकत में सैन्य शक्ति के लिहाज से भारत से बहुत कमजोर है। इस सूची में पाकिस्‍तान दुनिया के शीर्ष 10 देशों में भी नहीं है। ग्लोबल फायर पावर ने सैन्य ताकत के मामले में सन 2017 के अपने विश्लेषण में 133 देशों को शामिल किया है। इस सूची में हथियारों और बुनियादी सैन्य सुविधाओं के लिहाज से भारत सिर्फ अमेरिका, रूस और चीन से पीछे है, जबकि फ्रांस और ब्रिटेन से आगे है। बता दें कि ग्लोबल फायर पावर ने सैन्य ताकत पर अपने विश्लेषण में परमाणु हथियारों को शामिल नहीं किया है।

UPI एप्प के द्वारा बैंक से चुराए लाखो रुपए

भारत के पास लड़ाकू जहाज़ों की संख्या 2000 से भी ज्‍यादा है। एक्टिव आर्मी यानि सक्रिय सैनिकों की संख्या 13 लाख से अधिक है। इसके अलावा 28 लाख रिज़र्व जवान भी हैं, जो ज़रूरत पड़ने पर सेना की मदद करेंगे। भारत में टैंकों की संख्या तकरीबन 4400 है। सक्रिय युद्ध पोतों की संख्या दो है। उधर पाकिस्तान दुनिया में 13वीं सबसे बड़ी सैन्‍य शक्ति है। पाकिस्तान ने पिछले कुछ सालों के मुक़ाबले 2017 में अपनी ताक़त में बढ़ोत्तरी की है और शीर्ष 15 देशों की सूची में जगह बना ली है। 2017 से पहले तक पाकिस्‍तान टॉप 15 देशों की सूची में भी शामिल नहीं था।

    मेधज न्यूज़ के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक करें। आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं।

    ...

    Similar Post You May Like


    Trends

    • 2018 में जियो यूजर्स को लगेगा झटका, मंहगे होंगे टैरिफ प्लान

    • कनाडा : पार्क में खुदाई के दौरान मिली 15 हजार साल पुरानी सुरंग

    • ऑनलाइन शॉपिंग कीजिए हर दिन, महीने के अंत में देने होगें पैसे...जानिए कौन सी कंपनी दे रही है ये सुविधा

    • पेट्रोल की जगह बीयर से चल सकेगी गाड़ियां...

    • दीपिका पादुकोण का सिर काटकर लाने वाले को 10 करोड़ का ऑफर, ट्विंकल खन्ना ने पूछा ‘GST लगेगा क्या?’

    Special Story

    • कविता ‘एक गुरु, मार्गदर्शक एवं संरक्षक को समर्पित’

    • गणेश चतुर्थी: आज घर पधारेंगे गजानन, ऐसे करें पूजा पाठ

    • एक किलो मीट 3 लाख रुपए और 80 हजार रुपए में बिक रहा दूध

    • स्वामी विवेकानंद जयंती:PM मोदी ने किया नमन ,आज मनाया जएगा 'युवा दिवस'

    • शहीद की अंतिम विदाई में लोगों ने राह पर बिछाए फूल