भारत ही नहीं विदेशी भी जमकर खेलते हैं होली, नाम भी जान लें
इस साल होली 20-21 मार्च को मनाई जा रही है | आपसी कलह और द्वेष को भूलाकर एक दूसरे को गले लगाने वाले इस त्योहार को सभी भारतीय बड़े चाव से मनाते हैं | लेकिन अगर आप यह सोचते हैं कि रंगों से भरा त्योहार सिर्फ भारत में ही मनाया जाता है तो आप बिल्कुल गलत हैं | जी हां दुनिया में कई ऐसे त्योहार हैं जो होली की ही तरह मनाए जाते हैं | रंगों के त्योहार सात समुंदर पार भी मनाए जाते हैं |
-
अफ्रीका के कुछ देशों में 'ओमेना बोंगा' नाम का त्योहार मनाया जाता है | यह त्योहार बिल्कुल होलिका दहन की तरह मनाया जाता है | इस दिन एक जंगली देवता को जलाया जाता है। इस देवता को ‘प्रिन बोंगा कहते हैं। इसे जलाकर लोग नाचते गाते हैं और नई फसल के स्वागत में खुशियां भी मनाते हैं।
-
श्रीलंका में होली का त्योहार भारत की ही तरह मनाया जाता है | यहां के लोग कई तरह के रंग-गुलाल एक दूसरे को लगाकर इस त्योहार को मनाते हैं |
-
चेकोस्लोवाकिया में ‘बलिया कनौसे’ नाम से एक त्योहार बिल्कुल होली के ढंग से ही मनाया जाता है। इस अवसर पर लोग आपस में एक-दूसरे पर रंग डालते हैं और नाचते-गाते हैं।
-
स्पेन के इबिजा में होली से प्रेरित होकर 'होली गार्डेन फेस्टिवल' मनाया जाता है |
-
केपटाउन में होली से प्रेरित होकर एक पर्व 'होली वन' नाम से मनाया जाता है |
-
पोलैण्ड में होली की ही तरह 'अर्सीना' नाम का त्योहार मनाया जाता है। इस मौके पर लोग एक दूसरे पर रंग डालते हैं। पुरानी दुश्मनी भूलकर एक-दूसरे को गले लगाते हैं |
मेधज न्यूज़ के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक करें। आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं।
...






