Kumbh 2019

अजय देवगन की फिल्म दे दे प्यार दे जल्द ही सिनेमा घरों में

Medhaj News 15 May 19,20:54:45 Lifestyle

अजय देवगन आजकल अपनी फिल्म दे दे प्यार को लेकर काफी बिजी चल रहे हैं। वह आजकल फिल्म के प्रमोशन में जुटे हुए हैं। दे दे प्यार दे जल्द ही सिनेमा घरों में आने वाली है। इस फिल्म में अजय एक ऐसे शख्स का रोल निभा रहे हैं जो खुद लगभग आधी उम्र की लड़की को डेट करता है। फिल्म में एक्ट्रेस तबू वो एक्ट्रेस रकुल प्रीत को डेट करते नजर आएंगे। हाल ही में अजय एक इवेंट में शामिल हुए जहां अजय से पूछा गया कि जब उनकी पत्नी और एक्ट्रेस काजोल उन्हें दूसरी किसी महिला की तरफ देखते हुए पकड़ लेती हैं तो कैसे रिएक्ट करती हैं। अजय ने बताया कि अगर काजोल उन्हें ऐसा करते हुए पकड़ती हैं तो वो उन्हें (अजय को) कोई कमेंट पास करेंगी, जो कि कोई जोक होगा। साथ ही अजय ने बताया कि फिल्म के ट्रेलर को लेकर काजोल को कोई ऐतराज नहीं है। वो अच्छी तरह जानती है कि इंडस्ट्री कैसे काम करती है।

फिल्म दे दे प्यार दे की बात की जाए तो इसमें अजय देवगन के साथ रकुलप्रीत, तब्बू और जावेद जाफरी मुख्य भूमिका में दिखाई देंगे। फिल्म के ट्रेलर में तीनों स्टार के अभिनय को खूब सराहना मिल रही है। अकिव अली के निर्देशन में बनी यह फिल्म 17 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है |

    मेधज न्यूज़ के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक करें। आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं।

    ...

    Similar Post You May Like

    Trends

    • 2018 में जियो यूजर्स को लगेगा झटका, मंहगे होंगे टैरिफ प्लान

    • कनाडा : पार्क में खुदाई के दौरान मिली 15 हजार साल पुरानी सुरंग

    • ऑनलाइन शॉपिंग कीजिए हर दिन, महीने के अंत में देने होगें पैसे...जानिए कौन सी कंपनी दे रही है ये सुविधा

    • पेट्रोल की जगह बीयर से चल सकेगी गाड़ियां...

    • दीपिका पादुकोण का सिर काटकर लाने वाले को 10 करोड़ का ऑफर, ट्विंकल खन्ना ने पूछा ‘GST लगेगा क्या?’

    Special Story

    • छोटी लेकिन बड़ी आरजू

    • मैं ऐसी ही हूँ!

    • कुछ सच्चा सा

    • उड़ान- हौसलें की

    • संघर्ष