अब आप GOOGLE से भी कर सकते है शॉपिंग, लॉन्च की Shopping वेबसाइट

medhaj news 15 Dec 18,17:57:42 Lifestyle
google.jpg

Google के माध्यम से हम दुनिया में सूचनाओं को सभी के लिए एक्सेसबल और उपयोगी बनाते हैं। इसलिए हम इस नए शॉपिंग सर्च एक्सपीरियंस को भारतीय ग्राहकों के लिए उतार रहे हैं। इसके जरिए ग्राहक आसानी से किसी भी प्रोडक्ट पर मिल रहे ऑफर्स को शॉर्ट आउट कर सकेंगे और अपने लिए सही प्रोडक्ट का चुनाव कर सकेंगे।

Nokia 8.1 to launch in India today: Specifications, expected price in India, and more

ऑनलाइन शॉपिंग के बढ़ते क्रेज को ध्यान में रखते हुए एक तरफ जहां फ्लिपकार्ट, अमेजन और पेटीएम जैसी ई-कॉमर्स कंपनियां आये दिन नए-नए सेल का आयोजन कर रही हैं | वहीं अब दूसरी तरफ गूगल ने भी ऑनलाइन शॉपिंग में अपनी दावेदारी पेश करते हुए गूगल शॉपिंग वेबसाइट की शुरुआत की है | इसमें आप मोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट से लेकर फैशन, स्किन केयर तक के सभी प्रोडक्ट्स को भारी डिस्काउंट के साथ खरीद सकते हैं | Google Shopping की मदद से ग्राहक मल्टीपल ई-कॉमर्स साइट्स पर मिल रहे बेस्ट ऑफर्स को एक साथ देख सकेंगे, जिसमें रिटेलर्स भी शामिल हैं। Google Shopping यूजर्स को सरल और यूजर-फ्रेंडली शॉपिंग एक्सपीरियंस प्रदान करता है। Google ने इस प्लेटफार्म पर डेडिकेटेड सेक्शन्स जोड़ें हैं जिसमें प्राइस ड्रॉप्स, टॉप डील्स और Google पर मौजूट टॉप डील्स को एक साथ देखा जा सकता है। इसके अलावा मोबाइल फोन, स्पीकर्स, वुमन क्लादिंग, बुक्स, वॉचेज, होम डेकॉर, पर्सनल केयर, अप्लांयसेज आदि के लिए कैटेगरी शामिल हैं।

इस प्लेटफार्म पर आपको आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पावर्ड शॉपिंग का एक्सपीरियंस मिलेगा। Google Lens की मदद से आप किसी भी प्रोडक्ट को स्कैन करके यहां पर सर्च कर सकेंगे। इसके लिए आपको स्मार्टफोन का कैमरा इस्तेमाल करना होगा। बात करें रिटेलर्स की तो कोई भी यहां अपने आप को रजिस्टर कर सकरता है। इसके लिए गूगल के मर्चेंट सेंटर का इस्तेमाल करना होगा। मर्चेंट सेंटर अंग्रेजी के अलावा हिंदी भाषा को भी सपोर्ट करता है।

    मेधज न्यूज़ के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक करें। आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं।

    ...

    Similar Post You May Like


    Trends

    • 2018 में जियो यूजर्स को लगेगा झटका, मंहगे होंगे टैरिफ प्लान

    • कनाडा : पार्क में खुदाई के दौरान मिली 15 हजार साल पुरानी सुरंग

    • ऑनलाइन शॉपिंग कीजिए हर दिन, महीने के अंत में देने होगें पैसे...जानिए कौन सी कंपनी दे रही है ये सुविधा

    • पेट्रोल की जगह बीयर से चल सकेगी गाड़ियां...

    • दीपिका पादुकोण का सिर काटकर लाने वाले को 10 करोड़ का ऑफर, ट्विंकल खन्ना ने पूछा ‘GST लगेगा क्या?’

    Special Story

    • उलझन क्या है

    • व्यंग्य -“ग्रामीण विद्युतीकरण की कहानी, टिंकू ट्रांसफार्मर की जुबानी”

    • जीवन के प्रति कुछ संवेदनाएँ

    • पुरुष का व्यक्तित्व

    • भारत का ऑस्ट्रेलिया दौरा: