Headline

Kumbh 2019

अरविन्द अकेला कल्लू ने अपने मधुर गायन शैली में गीत गाकर निरहुआ का साथ दिया

Medhaj News 25 Apr 19 , 06:01:39 Medhaj Corner

करोड़ों दिलों की धड़कन युवा सुपरस्टार अरविन्द अकेला कल्लू में भाजपा प्रत्याशी जुबलीस्टार दिनेशलाल यादव निरहुआ के सपोर्ट में भईया को जीताना है जन जागृत गीत गाया है | अरविन्द अकेला कल्लू ने अपने मधुर गायन शैली में गीत गाकर निरहुआ का साथ दिया है | उन्होंने दिनेशलाल यादव निरहुआ को भारी मतों से विजयी बनाने और नरेंद्र मोदी जी को फिर से भारत देश का प्रधानमंत्री बनाने की अपील की है | इतना ही नहीं कल्लू ने निरहुआ के सपोर्ट में आजमगढ़ जाकर चुनाव प्रचार करने की बात कही है | यह गीत काफी पसंद किया जा रहा है | बात की जाये दिनेशलाल यादव निरहुआ की तो वे पंद्रह साल से भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की सेवा करते आये हैं, अब वे देश सेवा करने के लिए चुनावी मैदान में उतर गये हैं |





भाजपा प्रत्याशी के रूप में दिनेशलाल यादव निरहुआ उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ लोक सभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं | उनके जन संपर्क एवं सभा में भारी तादाद में लोगों का समर्थन मिल रहा है | उनका समर्थन पूरी फिल्म इंडस्ट्री कर रही है | ऐसे में अरविन्द अकेला कल्लू भी निरहुआ का बढ़ चढ़कर साथ दे रहे हैं | जन जागृत गीत 'निरहुआ भईया को जीताना है' के गीत लिखा है श्याम देहाती ने और संगीत दिया है आशीष वर्मा ने रिकॉर्डिंग - मिक्सिंग एस आर म्यूजिक लैब (मुंबई), वीडियो निर्देशक लवकेश विश्वकर्मा ने किया है | परिकल्पना अरबिन्द मिश्रा, आशीर्वाद राघवेन्द्र प्रताप सिंह, सहयोग गुड्डू जी पांडेय, हनुमान पांडेय, सुजीत मीडिया (आरा) का है | गौरतलब है कि अरविन्द अकेला कल्लू इन दिनों मुंबई में भोजपुरी फिल्म 'यारा तेरी यारी' और 'छलिया' की डबिंग में व्यस्त हैं | हाल ही उन्होंने भोजपुरी फिल्म प्रयागराज और प्रतिबन्ध की शूटिंग पूरी की है | भोजपुरी फिल्म दिलवर और राज तिलक जल्द ही रिलीज होने वाली है | इन दोनों फिल्मों का ट्रेलर काफी पसंद किया जा रहा है |


    Comments

    Leave a comment


    Similar Post You May Like

    Trends

    • 2018 में जियो यूजर्स को लगेगा झटका, मंहगे होंगे टैरिफ प्लान

    • कनाडा : पार्क में खुदाई के दौरान मिली 15 हजार साल पुरानी सुरंग

    • ऑनलाइन शॉपिंग कीजिए हर दिन, महीने के अंत में देने होगें पैसे...जानिए कौन सी कंपनी दे रही है ये सुविधा

    • पेट्रोल की जगह बीयर से चल सकेगी गाड़ियां...

    • दीपिका पादुकोण का सिर काटकर लाने वाले को 10 करोड़ का ऑफर, ट्विंकल खन्ना ने पूछा ‘GST लगेगा क्या?’

    Special Story

    • मैं ऐसी ही हूँ!

    • कुछ सच्चा सा

    • उड़ान- हौसलें की

    • संघर्ष

    • रिश्तें और जीवन की जटिलता