आज का दिन कैसा रहेगा ये जानिए हमारे इस राशिफल में...
ग्रहों की रोज बदलती चाल के कारण ही हमारा रोज का दिन भी अलग होता है | कभी हमें सफलता मिलती है तो कभी दिन सामान्य गुजरता है | तो आपका आज का दिन कैसा रहेगा ये जानिए हमारे इस राशिफल में...

मेष - कई दिनों से रुके काम भी पूरे हो सकते हैं. पारिवारिक संबंध मधुर रहेंगे | अपनी इमेज सुधारने का मौका भी आपको मिल सकता है | सोचे हुए काम पूरे हो सकते हैं | आपके लिए दिन उत्साहवर्धक है और मनोरंजन भी होता रहेगा | परिवार से जुड़े मामलों पर आपको ध्यान देना होगा | कुछ घरेलू उलझे हुए मामले सुलझ सकते हैं | शादीशुदा लोगों को सुख मिल सकता है | प्रेम बढ़ेगा | पुरानी बीमारियों में थोड़ा आराम मिल सकता है |
वृष - कारोबार में व्यस्तता रहेगी | कार्यक्षेत्र में सम्मान मिल सकता है | मेहनत से धन कमा लेंगे | जो काम पिछले कई दिनों से अधूरे पड़े थे, वे निपट सकते हैं | नए एग्रीमेंट या नए संबंध बनने की संभावना है | समय अच्छा है | कई क्षेत्रों में आप एक साथ सक्रिय भी रहेंगे | आगे बढ़ने के लिए आपको अपने जीवन में कुछ बदलाव करने पड़ सकते हैं | अविवाहित लोगों को रोमांस के अवसर मिल सकते हैं | यात्रा के भी योग हैं |
मिथुन - जल्दबाजी में कोई काम न करें | पैसों की स्थिति की चिंता करनी होगी | आपका फालतू खर्चा हो सकता है | नौकरी और बिजनेस में किसी बात को लेकर उलझनें बढ़ सकती हैं | पैसों के मामलों में सावधानी रखनी होगी | सेहत को लेकर लापरवाही न करें | ऑफिस या वर्क प्लेसपर तनावपूर्ण स्थिति बन सकती है | आज आप दोस्तों और परिवार की जरूरतों में फंस सकते हैं | पेट संबंधित रोग होने के योग बन रहे हैं |
कर्क - नौकरी में परेशानी हो सकती है | रूटीन कामों में कुछ जोखिम हो सकता है | जिद करेंगे तो किसी से विवाद होने की संभावना है | ज्यादा सोच-विचार में समय न गंवाए | अचानक आपकी परेशानियां भी बढ़ सकती हैं | कामकाज में रुकावटें आने से आपका मूड खराब हो सकता है | दौड़-भाग रहेगी | कुछ मामलों में लोगों की मदद नहीं मिल पाएगी | सेहत में उतार-चढ़ाव आ सकते हैं | नींद की कमी रहेगी | सिरदर्द और आंखों में जलन हो सकती है |
सिंह - परिवार में सुख-शांति बढ़ेगी | कार्यक्षेत्र में नए एग्रीमेंट और समझौते होने की संभावना है | सामाजिक कामकाज में सम्मान मिल सकता है | किसी अच्छे दोस्त से मुलाकात के योग बन रहे हैं | आपका ध्यान किसी दूर स्थान पर ज्यादा रहेगा | ऑफिस में कोई व्यक्ति गुप्त रूप से आपकी मदद कर सकता है | रोमांस के अच्छे अवसर मिलने के योग हैं | पार्टनर आपको आर्थिक मदद कर सकता है | आज आप साथ काम करने वाले की तरफ आकर्षित हो सकते हैं |
कन्या - कारोबार बढ़ेगा | अपने से निचले स्तर के कर्मचारियों से सहयोग मिलेगा | आपकी मुलाकात खास लोगों से हो सकती है | आपको नियमित कामकाज से कुछ समय के लिए छुटकारा मिल सकता है | आपकी ज्यादातर परेशानियां खत्म होने के योग हैं | जिस काम को आप अधूरा समझ रहे हैं, वह पूरा हो जाएगा | बड़े लोगों से सहयोग मिल सकता है | आपको फायदा भी हो सकता है | दिन थकान भरा रहेगा | आराम करें नहीं तो परेशानी हो सकती है |
तुला - नौकरी और बिजनेस में लाभ की संभावना बन रही है | आपके लिए दिन अच्छा रहेगा | विशेष लाभ व उन्नति के लिए आज आपको कुछ ज्यादा ही कोशिशें करनी पड़ सकती है, लेकिन आप सफल भी हो सकते हैं | आपके किए गए काम किस्मत की मदद से पूरे हो सकते हैं | अपने फायदे की चिंता जरूर करें | दूसरों को नाराज किए बिना चतुराई से काम करें | लव पार्टनर पर खर्चा ज्यादा हो सकता है | लवर या जीवनसाथी पर गुस्सा न करें | किसी पर अपनी भावनाएं जबरदस्ती न थोपें |
वृश्चिक - बिजनेस में फायदा कम ही होगा | ट्रांसफर के योग बन रहे हैं | कोई नया काम शुरू न करें | आपके लिए दिन थोड़ा टफ हो सकता है | कार्यक्षेत्र की स्थितियां आपका ध्यान भटका सकती हैं | आज आपका मन फालतू कामों में ज्यादा रहेगा | सोचे हुए काम पूरे नहीं होने से आपकामूड भी खराब हो सकता है | अविवाहित लोगों के प्रेम संबंधों में तनाव हो सकता है | पार्टनर का मूड ठीक नहीं रहेगा |
धनु - रोजमर्रा के काम पूरे होने के योग हैं | आपके काम बनते चले जाएंगे | सोच-समझकर फैसले लेने से ही फायदा हो सकता है | पैसों की स्थिति में अच्छे खासे बदलाव के मौके मिल सकते हैं | परिवार, समाज में आपका महत्व बढ़ेगा | प्रेम संबंधों में सफलता मिलेगी | जीवनसाथी के साथ आपके संबंध और गहरे हो सकते हैं | पार्टनर के साथ आज अच्छा समय बीतेगा | सेहत में उतार-चढ़ाव आने की संभावना है | भोजन में मसालेदार चीजों का उपयोग न करें |
मकर - नए सौदे आज न करें तो ही अच्छा है | पैसा भी रुक सकता है | दिन की शुरुआत ठीक नहीं रहेगी | न चाहते हुए भी पैसा खर्चा हो सकता है | परिवार के लोग आपको किसी कठिन स्थिति में डाल सकते हैं | आज आप अपनी प्लानिंग गुप्त रखें | किसी से शेयर नहीं करें | रिश्तों के क्षेत्र में भी कुछ कठिन स्थितियां बन सकती हैं | वाद-विवाद में उलझ सकते हैं | कामकाज में सुस्ती का माहौल रहेगा | सिर और पेट दर्द हो सकता है | भोजन में सावधानी रखें |
कुंभ - आर्थिक तंगी खत्म होगी. इनकम और खर्चा बराबर रहेगा | ऑफिस में अधिकारियों से सहयोग मिलेगा | कार्यक्षेत्र में आप पूरी ताकत से काम निपटा लेंगे | आर्थिक तंगी खत्म हो सकती है | अचानक धन लाभ हो सकता है | अच्छे लोगों की संगति से फायदा हो सकता है | संतान से कोई अच्छी खबर मिलने के योग हैं | कोशिशों से समस्याएं सुलझा लेंगे | आज आप किसी खास नतीजे के इंतजार में धैर्य रखेंगे तो खुश होंगे |
मीन - बिजनेस न बढ़ाएं तो ही अच्छा है | जो जैसा चल रहा है चलने दें | महंगी चीजों की खरीददारी हो सकती है | आज आप कोई नया और बड़ा डिसीजन न लें तो ही अच्छा रहेगा | सावधानी रखें | पैसा खर्च करने में आप बहुत चतुराई से काम लेंगे | लव लाइफ के मामले में आपके लिए दिन अच्छा है | थकान और नींद की कमी से परेशानी हो सकती है |





.png)







